एशिया महाद्वीप के बारे में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य | Important Facts About Asia in Hindi


एशिया शब्द की उत्पत्ति एसीरियन भाषा के “आसू” शब्द से हुई है जिसका अर्थ है “पूर्व” | सर्वप्रथम यूनानियों द्वारा एशिया शब्द का उपयोग किया गया था |

  • यहाँ सम्पूर्ण विश्व का 1/3 स्थल और कुल जनसंख्या का 2/5 भाग पाया जाता है |एशिया का अधिकांश भाग पूर्वी गोलार्ध में स्थित है जबकि कुछ ही भाग पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है |
  • एशिया आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं, हालाँकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं निर्धारित है।
  • एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है।
  • एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।
  • काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है।
  • कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं।
  • पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक।
  • रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं।

  • विश्व के कुल भूभाग का लगभग 3/10 वां भाग या 30% एशिया में है और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग 3/4 वां भाग या 60%।
  • उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग 4,45,79000 किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है।

एशिया के बारे में बेहद महत्वपूर्ण तथ्य (Quick Revision)

  • एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप – बोर्निया जिसका क्षेत्रफल 751,100 वर्ग किलोमीटर है |
  • सबसे घना बसा द्वीप – इण्डोनेशियाई द्वीप समूह का जावा द्वीप
  • विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर – हिमालय पर्वत माला में स्थित माउंट एवरेस्ट जो कि नेपाल में स्थित है | जिसकी ऊंचाई 8850 मीटर है |
  • विश्व का सर्वाधिक ऊंचा पठार – पामीर का पठार – जिसे विश्व की छत भी कहा जाता है |
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश – चीन
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा देश – मालदीव

  • सर्वाधिक जनघनत्व वाला देश – सिंगापुर
  • एशिया और यूरोप का विभाजन – यूराल पर्वत, यूराल नदी और कैस्पीयन सागर मिलकर विभाजित करते हैं |
  • सबसे बड़ी झील – कैस्पीयन सागर
  • एशिया और यूरोप का सम्मिलित नाम – यूरेशिया
  • सबसे लंबी नदी – यांग्जी (चीन) 6800 किलोमीटर
  • उष्णतम (सबसे शुष्क) स्थान – जैकोबाबाद (52॰C)
  • सबसे ठंडा स्थान – बरखोयांस्क (-68॰C) रूस
  • संसार का सबसे गहरा महासागरीय गर्त – मेरियाना गर्त (11776 मीटर) फिलीपींस द्वीप के पास प्रशांत महासागर में स्थित

  • विश्व का सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान – मासिनराम (11405 मिमी0)
  • विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग – ट्रांस साइबेरियन (9438 किमी0)
  • सबसे लंबा प्लेटफार्म – गोरखपुर
  • सबसे अधिक मतस्य आहरण करने वाले देश – जापान तथा चीन
  • विश्व का 93% चावल तथा 91% चाय एशिया में उत्पादित की जाती है |
  • एशिका मे चीन सर्वाधिक चावल तथा भारत सर्वाधिक चाय उत्पादक देश है |
  • एशिया को सभी धर्मों की आद्यभूमि कहा जाता है क्योंकि सभी धर्मों की उत्पत्ति यहीं पर हुई है |
  • सर्वाधिक रबड़ उत्पादक एवं निर्यातक देश – थाईलैंड

  • सर्वाधिक टिन उत्पादक देश – मलेशिया
  • सर्वाधिक जलविद्युत उत्पादन करने वाला देश – जापान
  • एशिया में जनसंख्या की दृष्टि से चार बड़े नगर हैं – 1. टोक्यो 2. मुंबई 3. शंघाई तथा 4. कोलकाता

प्रश्न उत्तर 

  1.  एशिया शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के कौन-से शब्द से हुई है? – एशिरियन भाषा के आसु शब्द से
  2. एशिया महादेश का सर्वाधिक शुष्क स्थल कौन-सा है? – अदन (यमन)
  3. एशिया ही नहीं बल्कि विश्व में सर्वाधिक वर्षा कहां होती है? –मॉसिनराम (भारत)
  4. एशिया में विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत कौनसा है? – हिमालय
  5. एशिया में विश्व का सबसे ऊँचा शिखर कौनसा है? – माउंट एवरेस्ट

  6. एशिया में विश्व की सबसे ऊँची खारे पानी की झील कौनसी है? –पैगांग झील (तिब्बत )
  7. एशिया में विश्व की सबसे बड़ी झील – कैस्पियन सागर
  8. एशिया में विश्व का सबसे लम्बा प्लेटफार्म – गोरखपुर 
  9. एशिया में विश्व का सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश – चीन
  10. एशिया में विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा – सुंदरबन डेल्टा ( भारत- बंगलादेश )
  11. एशिया में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र – भारत
  12. एशिया में विश्व का सबसे अधिक जलयान बनाने वाला देश – जापान
  13. क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा एवं सबसे छोटा देश कौन-सा है? –क्रमशः चीन एवं मालद्वीप 

  14. एशिया का सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है?- बोर्नियो
  15. एशिया एवं यूरोप महादेश में स्थित देश कौन-से हैं? – रूस एवं तुर्की 
  16. एशिया में स्थित विश्व का सबसे ऊँचा और बड़ा पठार है:-  तिब्बत का पठार
  17. एशिया में स्थित विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौन-सा है? –अरब प्रायद्वीप 
  18. एशिया में स्थित विश्व की सबसे गहरी झील कौन-सी है? – बैकाल झील 
  19. एशिया महादेश में बहने वाली सबसे लम्बी नदी कौन सी है ? – यांगटिसिक्यांग नदी

Handwritten Notes

Download कीजिए – Asia Handwritten Notes

यह भी पढ़ें – 




Categorized in:

Tagged in:

,