SSC CGL की अचूक रणनीति (अंग्रेजी)
कैसे करें CGLकी बेहतर तैयारी
HOW TO PREPARE FOR SSC CGL
- पैटर्न समझें – किसी भी परीक्षा को देने से पूर्व उसका पैटर्न समझना आवश्यक होता है, ताकि आप उसके अनरुप तैयारी कर सकें बिना पैटर्न समझे हो सकता है आप वो पढे जिसका Exam से कोई दूर-दूर तक कोई नाता न हो या आप अपना 50% या अधिक समय शायद उस टॉपिक को दे रहे हो जिसमें से पूरे पेपर में 2 या 3 प्रश्न ही आयेंगें, आपकी सुविधा के लिए यहाँ पैटर्न दिया जा रहा है आगे और भी विस्तार से चर्चा करेंगे कि अचूक रणनीति कैसी हो पहले पैटर्न समझें यहाँ 5 वर्षो के CGL के पैटर्न का अवलोकन किया गया है देखिए और समझिए
- मोटे तौर पर हमने पेपर को तीन भागों में बांटा है
- Part-1 vocabulary
- Part-2 Grammar
- Part-3 Passage, Cloze test, Sentence arrangement
PART-1 VOCABULARY
- इस भाग से मुख्यत: 4 प्रकार के प्रश्न बनते हैं
- (a) Antonyms/ synonyms
- (b) One word
- (c) Idioms and phrases
- (d) Misspell words
- (a) Vocabulary में सर्वप्रथम आता है Antonym and Synonyms अक्सर ही सभी students इस भाग को लेकर सबसे अधिक चिन्तित दिखाई देते है और अंग्रेजी की पढाई का 60% भाग इसी को देते है जबकि ये इतनी चिंता का विषय भी नहीं है यदि आप देखे तो पहले इस भाग से लगातार 10 प्रश्न आते है फिर भी क्योंकि कुछ कहा नहीं जा सकता कि 10 सवाल आयेंगें या 6 परंतु एक बात तय है कि Antonyms/ Synonyms आप कितना भी पढ लें आप के द्वारा पढे गये Antonyms/ Synonyms के परीक्षा में आने की संभावना बेहद कम होती है या तो आप Vocabulary का अथाह महासागर याद कर लें जो कि समभ्व नही है इस भाग को उतना ही समय दे जितना% उसका Exam मे है अधिकतर student जब भी अंग्रेजी पढने बैठते है तो सारा दिन सिर्फ Vocabulary ही रटते रहते है अन्य हिस्सों की उपेक्षा करते है इस भाग के लिए शीघ्र ही हम आप को Vocabulary की एक लिस्ट उपलब्ध कराने वाले है
- (b) One word substitution- यदि आप अवलोकन करें तो इनकी प्रश्न संख्या में कोई खास अंतर नहीं आया है औसतन 5 प्रश्न माने जा सकते है, और One word Substitution को याद करना भी आसान होता है Antonym/ Synonyms की अपेक्षा यदि One word को याद करने पर जोर दिया जाये तो इसमें आसानी से अंक प्राप्त किये जा सकते है
कहाँ से पढें One word Substitution
- (1) SSC के Previous year papers से
- (2) Hindi audio notes द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली लिस्ट से
- यदि आपको सिर्फ 400-500 One word Substitution भी याद है तो यकीनन आप 5 में से 3 या कभी कभी 5 तक ठीक कर सकते है तो इस भाग को अच्छे से पढ लें और कभी कभी common sense से भी आप ठीक उत्तर तक पहुंच सकते हैं, आप गलत विकल्पों को हटाकर भी सही उत्तर तक पहुंच सकते हैं
- (c) Idioms/ Phrases- यदि आपने SSC के Previous Year Paper पढे है तो आप 5 में से 3 या 2 तो कर ही सक्ते है इसके अलावा hindi audio notes द्वारा भी एक लिस्ट उपलब्ध कराये जायेंगे इस भाग में आप कम से कम भी 5 में से 3 अंक प्राप्त कर सकते है वो भी कम मेहनत में
- (d) Misspell Word- कुछ Spelling Rules याद रखकर तथा Frequently misspelt Words की List पढकर आप इस भाग में से अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है इस भाग में आप 4 प्रश्न तक भी सही कर सकते हैं
PART -2 GRAMMAR
यह भाग पहले वाले भाग से अधिक Scoring साबित हो सकता है उसके कारण है
- यह पूर्णत: नियमो पर आधारित है
- इस भाग के सभी भाग एक ही प्रकार के Grammatical Rules पढने से Cover होते है
- (a) common errors
- (b) Fill in the blanks
- (c) Sentence Improvement
- (d) Direct Indirect (100% अंक प्राप्त किये जा सकते हैं)
- (e) Passive Voice (100% अंक प्राप्त किये जा सकते हैं)
- यदि Grammar के नियमों का अध्धयन अच्छे से किया जाये तो Common error वाले भाग को छोडकर सभी भागों में पूरे अंक प्राप्त किये जा सकते है
- यहां आपको Topics की लिस्ट दी जा रही है जो ऊपर दिये गये सभी sections को cover करते हैं
LIST OF TOPICS FOR ENGLISH GRAMMAR
- (a) Noun
- (b) Pronoun
- (c) Verb
- (d) adverb
- (e) Adjective
- (f) Preposition
- (g) Article
- (h) Subject verb agreement
- (i) Passive voice
- (j) Direct indirect
- (k) Question tag
- (l) Conditional sentences
- यदि यह सभी Topic अच्छे से पढ लिये जायें तो इस भाग में 90% से भी अधिक अंक हासिल किये जा सकते हैं शीघ्र ही HINDI AUDIO NOTES पर आपको ये सभी TOPIC उपलब्ध होंगे
PART 3 – PASSAGE, CLOZE TEST AND SENTENCE ARRANGEMENT
- ये भाग पूर्णत: अभ्यास पर आधारित है
- इसके अभ्यास के लिये किसी अच्छे प्रकाशक की कम से कम 20 प्रश्न पत्र वाली अभ्यास पुस्तिका खरीद लें तथा निरंतर अभ्यास करें
- एक English newspaper अवश्य लें तथा अंग्रेजी पढने की practice करें क्युंकि प्रतियोगिता न सिर्फ आपकी योग्यता की परीक्षा है साथ ही साथ आप उसे कितनी गति से करते हैं इसकी भी, newspaper का कोई भी एक सरल भाग चुन लें तथा उसे कई बार पढें, ऐसा रोज करें इससे आपकी अंग्रेजी पढने की गति चमत्कारिक तरीके से बढ जायेगी
- कई बार परीक्षा में Passage easy आता है परंतु हम उसे पढने में अधिक समय लगा देते है और कई प्रश्न छूट जाते हैं
- इसके लिये खूब अभ्यास करें Hindi audio notes द्वारा इसके अभ्यास के लिये भी प्रश्न उपलब्ध कराये जायेंगे
और अंत में
- अपनी तैयारी को 3 हिस्सों में बांटें
- पहला याद करना जिसमें vocabulary मुख्य तौर पर आता है
- दूसरा समझना जिसके अंतर्गत grammar का भाग आता है
- तथा तीसरा Practice जो आपको पूरे प्रश्न पत्र की करनी है और मुख्यत: Passage वाले भाग की
tags: how to prepare for ssc cgl, how to prepare ssc english, ssc cgl English pattern, ssc strategy , ssc ki tyari kaise kare,
और पढ़ें –
- सरकारी नौकरी पाने का सबसे आसान तरीका
- प्रतियोगी परीक्षा के 15 दिन पूर्व से कैसे तैयारी करें ?
- सफलता का इतना आसान फार्मूला मुझे समझने में देर लगी 🤔
- 10 कारण- जिनकी वजह से पढाई में मन नहीं लगता
- SSC से सम्बंधित A to Z जानकारी | 84+ सवालों के जवाब
- SSC CHSL में 170+ कैसे हासिल करेंं!
- आप कब सीखते हैं सबसे बेहतर, जानिये “Learning Pyramid” से
- 30 दिन में Typing Speed कैसे हासिल करें
- Unseen Passage को तेजी से कैसे पढ़ें तथा उत्तर दें ?
- क्या कोचिंग सच में जरूरी है ? क्या है सफलता का रहस्य ?
- अपनी सफलता से दूसरों को प्रेरित कीजिये
- क्यों और कैसे बनायें Spider Notes | दोहराने और याद करने का सबसे बेहतर तरीका
- SSC CGL के लिये महत्वपूर्ण किताबों की सूची
- अंग्रेजी ना आना शर्म की बात है क्या? क्या अंग्रेजी सीखने से चमत्कार होता है?
- असफल होने के 10 बेहतरीन तरीके
- स्टेनोग्राफी सीखें सिर्फ एक महीने में इन ई-बुक्स से
- Stenography में 100 की Speed कैसे प्राप्त करें
- SSC CGL की अचूक रणनीति (अंग्रेजी)
- 10 तरीके जिनसे आप याद रख पायेंगे कुछ भी
मुख्य विषय | |||
ज्ञानकोश | इतिहास | भूगोल | कृषि |
गणित | अँग्रेजी | रीजनिंग | राज्यव्यवस्था |
डाउनलोड | एसएससी | रणनीति | क्विज़ |
अर्थव्यवस्था | विज्ञान | हिन्दी | जीवनी |
राज्यवार | हिन्दी | टेस्ट सीरीज़ (Unlimited) |
Related Posts:
- SSC से सम्बंधित A to Z जानकारी | 84+ सवालों के जवाब | What is SSC ?
- विज्ञान के 120 प्रश्न जो UPSC, UPPSC, SSC में हमेशा पूछे जाते हैं | व्याख्या सहित
- 185 महत्वपूर्ण आर्थिक शब्दावली | Financial Terminology
- वैदिक काल का इतिहास | सम्पूर्ण जानकारी
- 721🔥 हद से ज़्यादा बार पूछे गए GK के प्रश्न | अभी रट लें | Download PDF
- सरकारी नौकरी पाने का सबसे आसान तरीका | Easiest Way to Get Government Job
- हडप्पा सभ्यता- सिन्धु घाटी की सभ्यता | Harappa/Hadappa Sabhyata in Hindi
- भारतीय संविधान के सभी अनुच्छेद | All Articles of Indian Constitution Hindi
- स्वतंत्रता दिवस ( 15 August) पर भाषण, कविता, निबंध, इतिहास, अनमोल वचन, Q&A, Videos
- 10 कारण- जिनकी वजह से पढाई में मन नहीं लगता
- प्रतियोगी परीक्षा के 15 दिन पूर्व से कैसे तैयारी करें ?
- रसायन विज्ञान [283 Facts] ई बुक भाग 1 से 3 डाउनलोड | Chemistry Notes in Hindi | Download
- मौर्य साम्राज्य 🔥
- पंचायती राज नोट्स | गठन | संरचना | आरक्षण | कार्य
- महात्मा गांधी की जीवनी- Biography of Mahatma Gandhi in Hindi
- बौद्ध धर्म का इतिहास, सम्पूर्ण कवरेज, वीडियो, ऑडियो एवं प्रश्न-उत्तर
- 185 🔥 महत्वपूर्ण समितियां व आयोग और उनके कार्य | Download PDF | Samiti aur Aayog
- कोरोना वायरस का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव ?? क्या मंदी आने वाली है ?
- 212 विश्व विख्यात व्यक्तित्व (संक्षेप में)| 212 World Famous Personalities in Hindi
- राज्यसभा | संरचना | गठन | पदाधिकारी | तुलना | शक्तियां | प्रश्न उत्तर
4 thoughts on “SSC CGL की अचूक रणनीति (अंग्रेजी) HOW TO PREPARE FOR SSC CGL”
अभी कितना वक्त बाकी ये सब इस एप्प में जोड़ने के लिए? कृपया बताएं मैं इंतज़ार कर रहा हूँ बेसब्री से।
Dear Mohinish,
अधिकतर नोट्स उपलब्ध करा दिए गए हैं और बाक़ी लगातार अपलोड किये जा रहे हैं, अगले माह तक सभी उपलब्ध हो जायेंगे
Sir good notes
good effort sir ….thank a lot