क्या है रेटिनोब्लास्टोमा?

यह आँख से सम्बंधित एक बीमारी है |

रेटिनोब्लास्टोमा आँख का एक कैंसर है। 

यह ज़्यादातर छोटे बच्चों में, आमतौर पर 3 वर्ष की आयु से पहले होता है।  

ये एक ऐसी बीमारी है, जो जन्म के कुछ समय बाद ही डेवलप होने लगती है। 

ये इतना डेंजरस होता है कि आंख के साथ जिंदगी भी छीन सकता है। 

कुछ लक्षणों से इसे पहचाना जा सकता है|

पुतली में सफ़ेद आभा दिखाई देना 

गलत संरेखित दृष्टि या “भेंगापन” यह रेटिनोब्लास्टोमा का दूसरा सबसे आम संकेत है। 

ट्यूमर बढ़ने के साथ-साथ बढ़ते दबाव के कारण आँख में दर्द हो सकता है।