ई-श्रम पोर्टल (e-Shram Portal)

  • केंद्र सरकार ने हाल ही में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए श्रम पोर्टल लॉन्च किया है ।
  • इसे असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत देश के करोड़ों कामगरों के हितों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है।
  • लॉन्च के बाद अब इस पर श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
  • इस पोर्टल के जरिए देश के हर मजदूर का रिकॉर्ड रखा जाएगा
  • केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा ई-श्रम पोर्टल का लोगो लॉन्च किया था।
  • असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ मजदूरों के लिए 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और श्रम कार्ड जारी किया जाएगा, जो पूरे देश में मान्य होगा.
  • यह न केवल उन्हें पंजीकृत करेगा बल्कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लागू की जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को पूरा करने में भी मददगार होगा।
  • ई-श्रम पोर्टल मजदूरों का एक डाटाबेस होगा।
  • ई-श्रम पोर्टल की मदद से सरकार सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को उनके दरवाजे तक पहुंचाएगी।
  • इस पोर्टल पर पंजीकरण पूरी तरह से नि:शुल्क है और कामगारों को कॉमन सर्विस सेंटर या कहीं भी अपने पंजीकरण के लिए कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
  • इस पोर्टल पर पंजीकृत प्रत्येक असंगठित कामगार के लिए दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा योजना को भी मंजूरी दी गई है।
  • यदि कोई कामगार इस पोर्टल पर पंजीकृत है और दुर्घटना का शिकार होता है, तो वह मृत्यु या स्थायी रूप से शारीरिक विकलांगता का शिकार होने पर दो लाख रुपये और आंशिक रूप से शारीरिक विकलांगता का शिकार होने पर एक लाख रुपये के लिए पात्र होगा।
  • ई-श्रम पोर्टल लॉन्च ही उन्हीं लोगों के लिए किया गया है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और ईपीएफओ या ईएसआईसी का लाभ नहीं ले पाते हैं।
  • ई-श्रम पोर्टल के साथ ही असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत देश के करोड़ों कामगारों की सुविधा के लिए सरकार एक नेशनल टोल फ्री नंबर 14434 भी जारी कर दिया है।
  • जिससे वर्कर इस नंबर पर फोन करके पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी जानकारी ले सकेंगे।
  • ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए उन्हें आधार नंबर और बैंक खाते की जानकारी भी देनी होगी।
  • ई-श्रम कार्ड के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाना होगा।

Categorized in: