कोबरा वारियरअभ्यास (Exercise Cobra Warrior)

  • कोबरा वारियर अभ्यास सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
  • यह अभ्यास यूनाइटेड किंगडम में रॉयल एयर फोर्स (RAAF) द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • ये अभ्यास एयरक्रू के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण है।
  • यह अभ्यास 6 मार्च, 2022 से 27 मार्च, 2022 तक आयोजित किया जायेगा।
  • कोबरा वारियर अभ्यास संचालनात्मक प्रदर्शन प्रदान करने और भाग लेने वाली वायु सेनाओं के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा।
  • यह युद्ध क्षमता को भी बढ़ाएगा और दोस्ती के बंधन को मजबूत करेगा।
  • भारत का हल्का लड़ाकू विमान (LCA) तेजस, जिसे स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्माण किया गया है, प्रसिद्ध ‘कोबरा वारियर’ अभ्यास में भाग लेगा।
  • इससे पहले, तेजस ने दुबई और सिंगापुर में अंतर्राष्ट्रीय एयर शो में फ्लाइंग डिस्प्ले में हिस्सा लिया था।
  • 23 फरवरी को पांच तेजस लड़ाकू विमान यूनाइटेड किंगडम के लिए उड़ान भरेंगे।
  • तेजस को आवश्यक परिवहन सहायता एक IAF, C-17 ग्लोबमास्टर III सैन्य परिवहन विमान और दो C-130J द्वारा प्रदान की जाएगी।

Categorized in: