केंद्रीय बजट 2022-23

·      वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2022-23 का केंद्रीय बजट पेश किया।

·      पूंजीगत व्यय परिव्यय में 35.4% की वृद्धि की गई।

·      2022-23 में कुल खर्च का अनुमान 39.45 लाख करोड़ लगाया गया।

·      2022-23 में उधार के अलावा 22.84 लाख करोड़ कुल प्राप्तियां रुपये होने का अनुमान है।

·      चालू वर्ष में राजकोषीय घाटा: सकल घरेलू उत्पाद का 6.9% (बजट अनुमान में 6.8% के मुकाबले)।

·      2022-23 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 6.4% रहने का अनुमान है।

·      प्रत्यक्ष कर: आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया।

·      वर्चुअल डिजिटल संपत्ति के कराधान के लिए योजना: किसी भी वर्चुअल डिजिटल संपत्ति के हस्तांतरण से होने वाली किसी भी आय पर 30% की दर से कर लगाया जाएगा।

·      रत्न और आभूषण: कटे और पॉलिश किए गए हीरे और रत्नों पर सीमा शुल्क घटाकर 5% किया गया।

·      2022-23 में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का 25000 किलोमीटर तक विस्तार किया जाएगा।

·      केन-बेतवा परियोजना: केन-बेतवा लिंक परियोजना के कार्यान्वयन के लिए 1400 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया।

·      MSME: इमरजेंसी क्रेडिट लिंक्ड गारंटी स्कीम (ECLGS) को मार्च 2023 तक बढ़ाया जाएगा।

·      स्किल डेवलपमेंट: Digital Ecosystem for Skilling and Livelihood (DESH-Stack e-portal) लॉन्च किया जाएगा।

·      ‘ड्रोन शक्ति’ की सुविधा के लिए और ड्रोन-एज-ए-सर्विस (DrAAS) के लिए स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जाएगा।

·      शिक्षा: पीएम ईविद्या के ‘वन क्लास-वन टीवी चैनल’ कार्यक्रम को 200 टीवी चैनलों तक विस्तारित किया जाएगा।

·      स्वास्थ्य: राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक खुला मंच लांच किया जाएगा।

·      हर घर, नल से जल: 2022-23 में 3.8 करोड़ परिवारों को कवर करने के लिए 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किये गये।

·      सबके लिए आवास : पीएम आवास योजना के तहत 2022-23 में 80 लाख घरों को पूरा करने के लिए 48,000 करोड़ रुपये आवंटित किये गये।

·      उत्तर पूर्व: उत्तर-पूर्व के लिए नई योजना PM-DevINE (Development Initiative for North-East Region) लांच की गई।

·      उत्तरी सीमा पर सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए Vibrant Villages Programme शुरू किया जायेगा।

·      बैंकिंग: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां स्थापित करेंगे।

·      डिजिटल रुपया: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2022-23 से डिजिटल रुपये की शुरुआत की जाएगी।

Categorized in: