1. ‘Rising and Accelerating MSME Performance’ (RAMP) किस वैश्विक संस्था द्वारा समर्थित है?

उत्तर – विश्व बैंक

2. रेलवे के किस खंड ने पूरे क्षेत्र में 100% विद्युतीकरण (electrification) पूरा कर लिया है?

उत्तर – कोंकण रेलवे

3. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किस भारतीय नदी के किनारे स्थित है?

उत्तर – ब्रह्मपुत्र

4. किस बैंक ने सिटी बैंक के भारतीय उपभोक्ता बैंकिंग कारोबार का अधिग्रहण किया?

उत्तर – एक्सिस बैंक

5. लोकसभा ने किस शहर के तीन नगर निगमों को एक इकाई में विलय करने के लिए एक विधेयक पारित किया?

उत्तर – दिल्ली

6.हाल ही में खबरों में रहा ‘Le Corbusier’s Edict’ किस भारतीय शहर से संबंधित है?

उत्तर – चंडीगढ़

7. हाल ही में सुर्खियों में रहा सरिस्का टाइगर रिजर्व (Sariska Tiger Reserve) किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – राजस्थान

8. ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ अभियान पहली बार किस वर्ष शुरू किया गया था?

उत्तर – 2021

9. ‘भारत की महान दीवार’ (Great Wall of India) और दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

उत्तर – राजस्थान

10. उस पोर्टल का नाम क्या है, जिसमें प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय क्षेत्र और केंद्र प्रायोजित योजनाएं शामिल हैं?

उत्तर – डीबीटी भारत पोर्टल

11. बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन के 2020-21 के अंतिम अनुमान के अनुसार, 2020-21 में कुल उत्पादन कितना था?

उत्तर – 334.60 मिलियन टन

12. हाल ही में किस देश ने सेमीकंडक्टर चिप्स निर्माण के लिए 52 बिलियन डालर की सब्सिडी प्रदान करने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दी है?

उत्तर – अमेरिका

13. ‘जिंगकिएंग जेरी: लिविंग रूट ब्रिज’ (Jingkieng Jri: Living Root Bridges), जो हाल ही में खबरों में रहे, किस राज्य में स्थित हैं?

उत्तर – मेघालय

14. नीति आयोग ने किस संस्थान के साथ मिलकर ‘Indian Agriculture towards 2030’ पुस्तक का विमोचन किया?

उत्तर – FAO

15. रुशिकुल्या समुद्र तट, जो लुप्तप्राय ओलिव रिडले कछुओं के सामूहिक घोंसले के लिए जाना जाता है, किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – ओडिशा

16. UNEP ‘Annual Frontier Report, 2022’ के अनुसार किस भारतीय शहर को विश्व स्तर पर दूसरे सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित शहर (noise polluted city) का दर्जा दिया गया है?

उत्तर – मुरादाबाद

17. हाल के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2022 तक देश में किस राज्य में सबसे अधिक ODF प्लस गांव हैं?

उत्तर – तेलंगाना

18. भारत में पहली बार खुरदरे दांत वाली डॉल्फ़िन को किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में देखा गया है?

उत्तर – लक्षद्वीप

19. ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022’ का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है?

उत्तर – आंध्र प्रदेश

20. किस फिल्म ने Best Picture के लिए ऑस्कर पुरस्कार 2022 जीता?

उत्तर – 94वें अकादमी पुरस्कारों में, सियान हेडर की ‘CODA’ ने Best Picture के लिए ऑस्कर जीतने वाली एक प्रमुख स्ट्रीमिंग सेवा से पहली फिल्म बनकर इतिहास रच दिया।

21. किस संस्थान ने दुनिया का पहला वन्यजीव संरक्षण बांड (Wildlife Conservation Bond – WCB) जारी किया?

उत्तर – विश्व बैंक

22. किस देश ने टीबी को ख़त्म करने के लिए डेटा-संचालित अनुसंधान “Dare2eraD TB” लॉन्च किया है?

उत्तर – भारत

23. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने किस दिन को ‘राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस’ (National Dolphin Day) के रूप में नामित किया है?

उत्तर – 5 अक्टूबर

24. हाल ही में किस नौसेना पोत को प्रतिष्ठित प्रेज़िडेंट्स कलर्स (President’s Colour) प्रदान किये गये?

उत्तर – INS वलसुरा

25. किस वैश्विक संघ ने ‘गोपनीयता और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा पर घोषणा’ जारी की?

उत्तर – यूरोपीय संघ

26. हाल ही में किस देश ने ह्वासोंग-17 (Hwasong-17) नामक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का परीक्षण किया?

उत्तर – उत्तर कोरिया

27. India TB Report 2022 के अनुसार, 2021 में भारत में Tuberculosis (TB) के मामलों में कितनी प्रतिशत वृद्धि हुई है?

उत्तर – 19%

28. ‘भारत भाग्य विधाता’ उत्सव का आयोजन स्थल कौन सा है?

उत्तर – नई दिल्ली

29. ‘Governor of the Year’ पुरस्कार जीतने वाले मारियो मार्सेल (Mario Marcel) किस देश के सेंट्रल बैंक के गवर्नर हैं?

उत्तर – चिली

30. ‘Reserve Bank Innovation Hub (RBIH)’ के पहले अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर – सेनापति क्रिस गोपालकृष्णन

31.‘सुजलाम 2.0 अभियान’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर – ग्रेवाटर मैनेजमेंट

32. किस संगठन ने सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया?

उत्तर – DRDO

33. 2022 में ‘बिम्सटेक शिखर सम्मेलन’ का मेजबान कौन सा देश है?

उत्तर – श्रीलंका

34. कौन सा भारतीय राज्य / केंद्र शासित प्रदेश ‘मुख्यमंत्री पार्क सौंदर्यकरण योजना’ लागू करता है?

उत्तर – नई दिल्ली

35. ‘एबेल पुरस्कार 2022’ से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर – डेनिस पार्नेल सुलिवन

 36.‘EX-DUSTLIK’ भारत के सशस्त्र बलों और किस देश के बीच आयोजित एक संयुक्त रक्षा अभ्यास है?

उत्तर – उज्बेकिस्तान

37. ‘बिहार दिवस’ 2022 की थीम क्या है?

उत्तर – जल जीवन हरियाली

38. हाल ही में किस शहर में बिप्लोबी भारत गैलरी का उद्घाटन किया गया?

उत्तर – कोलकाता

39. “Step-Up to End TB- World TB Day Summit 2022” किस शहर में आयोजित किया गया?

उत्तर – नई दिल्ली

40. किस देश ने ‘BRICS Vaccine R&D Centre’ लांच किया?

उत्तर – भारत

41. ‘सक्षम’ (Saksham), जो हाल ही में खबरों में था, किस सशस्त्र बल का अपतटीय गश्ती पोत (Offshore Patrol Vessel) है?

उत्तर – भारतीय तटरक्षक बल

42. एन. बीरेन सिंह ने किस भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली?

उत्तर – मणिपुर

43. हर साल ‘विश्व कविता दिवस’ (World Poetry Day) कब मनाया जाता है?

उत्तर – 21 मार्च

44. ‘राष्ट्रीय एड्स और STD नियंत्रण कार्यक्रम’ किस श्रेणी की योजना के अंतर्गत आता है?

उत्तर – केंद्रीय क्षेत्र योजना

45. कौन सा सतत विकास लक्ष्य (SDG) 2030 तक सभी के लिए सुरक्षित पानी और स्वच्छता सुनिश्चित करने का प्रयास करता है?

उत्तर – 6

46. प्रभावी बहुपक्षवाद पर संयुक्त राष्ट्र सलाहकार बोर्ड में किस भारतीय को नियुक्त किया गया है?

उत्तर – जयती घोष

47. ‘Limited Liability Partnership’ 2008 में संशोधन किस तारीख से प्रभावी होंगे?

उत्तर – 1 अप्रैल

48. रूस पर निर्भरता कम करने के लिए जर्मनी ने किस उत्तर-पूर्वी देश के साथ ऊर्जा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर – कतर

49. भारत के किस केंद्रीय मंत्रालय ने “India and the Arctic: building a partnership for sustainable development” नीति लांच की?

उत्तर – पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

50. ‘गोल्डन लंगूर’ (Golden Langur) एक लुप्तप्राय प्रजाति है, जो किस देश की मूल निवासी है?

उत्तर – भारत और भूटान

51.‘UPI Lite’ भुगतान लेनदेन की ऊपरी सीमा क्या है?

उत्तर – 200 रुपये

52. कौन सी संस्था आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (Periodic Labour Force Survey – PLFS) जारी करती है?

उत्तर – राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय

53. भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन 2022 (India-Japan Annual Summit 2022) कहाँ आयोजित किया गया?

उत्तर – नई दिल्ली

54. किस देश ने “Relativistic Klystron Amplifier (RKA)” विकसित किया है, जो अंतरिक्ष में उपग्रहों को नष्ट कर सकता है?

उत्तर – चीन

55. भारत ने किस अंतर्राष्ट्रीय निकाय में जैविक और विषैले हथियार सम्मेलन (Biological and Toxin Weapons Convention – BTWC) की वकालत की है?

उत्तर – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)

56.किस देश को ‘Continental Europe Synchronous Area (CESA)’ से जोड़ा गया है?

उत्तर – यूक्रेन

57. हाल ही में किस कंपनी ने भारत का पहला ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन (Fuel Cell Electric Vehicle – FCEV) लॉन्च किया?

उत्तर – टोयोटा

58. महात्मा गांधी के नाम पर “ग्रीन ट्राएंगल” (Green Triangle) का उद्घाटन किस देश में किया गया है?

उत्तर – मेडागास्कर

59. ‘दिशांक’ (Dishaank) किस भारतीय राज्य का भूमि डिजिटलीकरण एप्लीकेशन है?

उत्तर – कर्नाटक

60. हाल ही में किस देश ने ‘सनशाइन प्रोटेक्शन एक्ट’ (Sunshine Protection Act) पारित कर डेलाइट सेविंग टाइम (Daylight Saving Time – DST) को स्थायी बना दिया है?

उत्तर – अमेरिका

61.किस संस्थान ने ‘माइक्रोफाइनेंस ऋण के लिए नियामक ढांचा’ (Regulatory Framework for Microfinance Loans) के दिशा-निर्देश जारी किए?

उत्तर – RBI

62. ‘फसल विविधीकरण सूचकांक’ (Crop Diversification Index) का उपयोग करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है?

उत्तर – तेलंगाना

63. कौन सा केंद्रीय मंत्रालय ‘Credit guarantee scheme for subordinate debt (CGSSD)’ लागू करता है?

उत्तर – MSME मंत्रालय

64. SIPRI की ‘Trends in International Arms Transfers, 2021 Report’ के अनुसार, विश्व स्तर पर हथियारों का सबसे बड़ा आयातक कौन सा देश है?

उत्तर – भारत

65. संयुक्त राष्ट्र द्वारा किस दिन को ‘इस्लामोफोबिया का मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ (International Day to Combat Islamophobia) के रूप में घोषित किया गया है?

उत्तर – 15 मार्च

66.हाल ही में खबरों में रहा ‘ULPIN’ किस क्षेत्र से संबंधित एक विशिष्ट पहचान संख्या है?

उत्तर – भूमि संसाधन

67. किस राज्य ने Integrated Hospital Facility Management Services (IHFMS) को अपनाया है?

उत्तर – तेलंगाना

68. किस भारतीय शहर ने ‘जलवायु कार्य योजना’ (Climate Action Plan) जारी की और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए 30 वर्षीय रोडमैप निर्धारित किया?

उत्तर – मुंबई

69. हाल ही में खबरों में रहा ‘जिनेवा कन्वेंशन’ (Geneva Conventions) किस क्षेत्र से संबंधित है?

उत्तर – युद्ध के दौरान लड़ाकू व्यवहार के नियम

70. सफेद रंग के ‘मेनहिर’ (Menhir) के नाम से जाना जाने वाला लौह-युग का पत्थर किस भारतीय राज्य में खोजा गया है?

उत्तर – तेलंगाना

71.हाल ही में खबरों में रहा राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC), भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – उत्तराखंड

72. ‘खेल महाकुंभ’ किस भारतीय राज्य में आयोजित किया जाने वाला एक खेल आयोजन है?

उत्तर – गुजरात

73. किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति 2022’ का मसौदा जारी किया है?

उत्तर – रसायन और उर्वरक मंत्रालय

74. ‘The Museum of the Future’, जो हाल ही में खबरों में रहा, किस देश में स्थित है?

उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात

75. ‘हलारी’ गधे की नस्ल है, जो किस भारतीय राज्य की मूल निवासी है?

उत्तर – गुजरात

76. कौन सा केंद्रीय मंत्रालय “Strengthening of Pharmaceutical Industry (SPI)” योजना लागू कर रहा है?

उत्तर – रसायन और उर्वरक मंत्रालय

77. पंड्रेथन मंदिर (Pandrethan temple), जो हाल ही में खबरों में रहा, भारत के किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

उत्तर – जम्मू और कश्मीर

78. विद्युत मंत्रालय के तहत गठित बिजली और संबंधित क्षेत्रों के लिए ‘नीति वकालत शाखा’ (policy advocacy arm) का नाम क्या है?

उत्तर – Power Foundation

79. राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (National Financial Reporting Authority – NFRA) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर अजय भूषण पांडेय

80. मार्च 2022 तक, बाजार पूंजीकरण (market capitalisation) के मामले में वैश्विक सूची में भारत का स्थान कौन सा है?

उत्तर – पाँचवाँ

 81.किस संस्थान ने ‘Role of Labour in India’s Development’ नामक पुस्तक का विमोचन किया?

उत्तर – श्रम और रोजगार मंत्रालय

82. MSME इनक्यूबेशन, डिजाइन और IPR योजनाओं के समेकन के रूप में शुरू की गई नई योजना का नाम क्या है?

उत्तर – MSME Innovative Scheme

​​​​ 83. हाल ही में खबरों में रहा जेनोट्रांसप्लांटेशन (Xenotransplantation) किस क्षेत्र से संबंधित है?

उत्तर – अंग प्रत्यारोपण

84. वैश्विक व्यापार में रूस के किस उत्पाद का योगदान सबसे अधिक है?

उत्तर – क्रूड पेट्रोलियम

85. ड्रोन और ड्रोन घटकों के लिए PLI योजना की घोषणा किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा की गई है?

उत्तर – नागरिक उड्डयन मंत्रालय

86.राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (National Land Monetization Corporation – NLMC) किस मंत्रालय के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में कार्य करता है?

उत्तर – वित्त मंत्रालय

 87. European Organization for Nuclear Research –CERN ने हाल ही में किस देश के पर्यवेक्षक का दर्जा निलंबित कर दिया है?

उत्तर – रूस

88. भारत में ‘WHO Global Centre for Traditional Medicine (WHO GCTM)’ कहाँ स्थापित किया गया है?

उत्तर – जामनगर

89. राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (National Youth Parliament Festival – NYPF) 2022 की थीम क्या है?

उत्तर – Be the voice of New India and find solutions and contribute to Policy

90. ‘UDISE+ Report’, जो हाल ही में जारी की गई थी, किस क्षेत्र से संबंधित है?

उत्तर – शिक्षा

 91.हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुरू की गई ‘UPI123Pay’ सुविधा के लक्षित लाभार्थी कौन हैं?

उत्तर – फीचर फोन उपयोगकर्ता

92. भारत ने ‘BBIN’ मोटर वाहन समझौते को लागू करने के लिए किन देशों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?

उत्तर – बांग्लादेश-नेपाल

93. “परम गंगा” क्या है, जो हाल ही में खबरों में था?

उत्तर – सुपर कंप्यूटर

94. ‘पाल-दधवाव नरसंहार’ किस वर्तमान भारतीय राज्य में हुआ था?

उत्तर – गुजरात

95. किस भारतीय राज्य ने ‘कौशल्या मातृत्व योजना’ शुरू की है?

उत्तर – छत्तीसगढ़

96.‘झरोखा’, जो हाल ही में ख़बरों में रहा, किस क्षेत्र से संबंधित उत्सव है?

उत्तर – कला और संस्कृति

97. हाल ही में खबरों में रहा ‘ट्रेलिस स्ट्रक्चर’ किस सेक्टर से जुड़ा है?

उत्तर – कृषि

98. ‘करेवा’ नामक उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी के निक्षेप किस राज्य/संघ राज्य क्षेत्र में पाए जाते हैं?

उत्तर – जम्मू और कश्मीर

99. MSME मंत्रालय द्वारा शुरू की गई ‘समर्थ’ पहल का उद्देश्य क्या है?

उत्तर – महिला उद्यमिता

100. 2022 तक दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक देश कौन सा है?

उत्तर – अमेरिका

101. ‘SLINEX’ भारत और किस देश के बीच एक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है?

उत्तर – श्रीलंका

102. प्रधानमंत्री ने हाल ही में किस शहर की मेट्रो परियोजना का उद्घाटन किया?

उत्तर – पुणे

103. 2022 में इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) का आयोजन स्थल कौन सा है?

उत्तर – बेंगलुरु

104. हाल ही में किस देश ने टोही उपग्रह प्रणाली का परीक्षण किया है?

उत्तर – उत्तर कोरिया

105. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने ‘School Health Clinics’ का उद्घाटन किया है?

उत्तर – नई दिल्ली

106.हाल ही में किस देश को ‘Financial Action Task Force’ की ग्रे लिस्ट में जोड़ा गया है?

उत्तर – यूएई

107. भारत के स्वदेशी ‘Automatic Train Protection System’ का नाम क्या है?

उत्तर – कवच

108. कन्याकुमारी वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

उत्तर – तमिलनाडु

109. भारत के संविधान का अनुच्छेद 176(1) किससे संबंधित है?

उत्तर – राज्य के दोनों सदनों में राज्यपाल का अभिभाषण

110. दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (TDSAT) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – जस्टिस डीएन पटेल

111. ‘थेय्यम’ (Theyyam) या ‘कालियाट्टम’ (Kaliyattam) किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में किया जाने वाला एक अनुष्ठानिक नृत्य है?

उत्तर – केरल

112. ‘जन औषधि बाल मित्र कार्यक्रम’ का उद्देश्य क्या है?

उत्तर – PMBJP पर बच्चों को शिक्षित करना

113. किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘स्वदेश दर्शन पुरस्कार’ का गठन किया है?

उत्तर – पर्यटन मंत्रालय

114. हाल ही में खबरों में रहा ‘ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र’ किस देश में स्थित है?

उत्तर – यूक्रेन

115. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में भारतीय GDP में यूट्यूब क्रिएटर सिस्टम का योगदान कितना था?

उत्तर – 6800 करोड़ रुपये

116.किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने ‘वैश्विक प्लास्टिक संधि’ का मसौदा तैयार करने के लिए एक जनादेश को मंजूरी दी है?

उत्तर – संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा

117. ‘How Indians View Gender Roles in Families and Society’ किस संस्था द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट है?

उत्तर – प्यू रिसर्च सेंटर

118. ‘Convention on Cluster Munitions’ पर कब हस्ताक्षर किए गए थे?

उत्तर – मई 2008 में, 107 देशों ने क्लस्टर हथियारों को प्रतिबंधित करने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किये थे, जिसका नाम ‘Convention on Cluster Munitions’ है।

119. सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड से प्रभावित बच्चों की संख्या कितनी है?

उत्तर – 1.54 लाख

120. IIT रुड़की द्वारा किस संस्थान के साथ मिलकर ‘रुड़की वाटर कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया है?

उत्तर – राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान

121.राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) का नया आदर्श वाक्य क्या है?

उत्तर – भविष्यो रक्षति रक्षित:

122. प्रोजेक्ट 15बी के तहत भारत के चार स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर में से पहले का नाम क्या है?

उत्तर – INS विशाखापत्तनम

123. हाल ही में खबरों में रहा बेरेंट्स सागर (Barents Sea) किन दो देशों के तटों पर स्थित है?

उत्तर –बेरेंट्स सागर (Barents Sea) आर्कटिक महासागर का एक सीमांत समुद्र है, जो नॉर्वे और रूस के उत्तरी तटों पर स्थित है। इसे रूस में मुरमान सागर (Murman Sea) भी कहा जाता है।

124. किस संस्थान ने ‘National Innovation Conclave on Low Carbon Technologies’ का आयोजन किया?

उत्तर – ऊर्जा दक्षता ब्यूरो

125. यूक्रेन कितने यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के साथ सीमा साझा करता है?

उत्तर –यूक्रेन चार यूरोपीय संघ (EU) सदस्य राज्यों अर्थात् हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया (पश्चिम) और रोमानिया (दक्षिण) के साथ सीमा साझा करता है।

 126.माधबी पुरी बुच को किस नियामक संस्था की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर – सेबी(SEBI)

127. राष्ट्रीय आय के दूसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, 2021-22 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि क्या है?

उत्तर – 8.9 प्रतिशत

128. पृथ्वी पर सबसे बड़ा इम्पैक्ट क्रेटर ‘यिलन’ क्रेटर किस देश में खोजा गया है?

उत्तर – चीन

129. भारतीय नौसेना ने किस शहर में ‘Operational Demonstration’ आयोजित किया?

उत्तर – विशाखापत्तनम

130. ‘राष्ट्रीय स्तर का जागरूकता कार्यक्रम-संभव’ किस केंद्रीय मंत्रालय की एक पहल है?

उत्तर – MSME मंत्रालय

131. ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस- 2022’ की थीम क्या है?

उत्तर -28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। 1928 में, महान भारतीय भौतिक विज्ञानी सी.वी. रमन ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज की थी, जिसे रमन प्रभाव (Raman Effect) का नाम दिया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 की थीम ‘Integrated Approach in Science and Technology for Sustainable Future’ है।

132. वित्तीय संदेश सेवा ‘SWIFT’ में ‘S’ का अर्थ क्या है?

उत्तर – Society-SWIFT सिस्टम का मतलब Society for Worldwide Interbank Financial Telecommunication है।

133. ‘Millennium Challenge Corporation’ (MCC) किस देश की एक पहल है?

उत्तर – अमेरिका

134. मृत्यु के मामले में हिट-एंड-रन पीड़ितों के परिजनों के लिए संशोधित मुआवजा कितना तय किया गया है?

उत्तर – 2 लाख रुपये

135. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) का मुख्यालय कहाँ पर है?

उत्तर – वियना

Categorized in: