• 21 जून को दिल्ली से पहली ‘भारत गौरव श्री रामायण यात्रा’ ट्रेन चलाई जाएगी। 
  • इस ट्रेन के माध्यम से पर्यटक श्रीराम के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक/ धार्मिक स्थलों को देख सकेंगे।
  • यह ट्रेन प्रस्तावित 18-दिवसीय यात्रा के दौरान भारत में कई तीर्थ स्थलों को कवर करेगी।
  • यह ट्रेन लगभग 8000 किलोमीटर का सफर  तय करेगी।
  • ट्रेन की बुकिंग IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करवा सकते हैं।
  • इस यात्रा के लिए मूल्य सीमा INR 62,370 प्रति व्यक्ति से शुरू होगी, जिसमें सभी खर्च शामिल हैं।

यात्रा के दौरान ट्रेन भारत के निम्न राज्यों को कवर करेगी 

  • उत्तर प्रदेश 
  • बिहार 
  • मध्य प्रदेश 
  • महाराष्ट्र, 
  • कर्नाटक, 
  • तमिलनाडु, 
  • आंध्र प्रदेश 

यात्रा के दौरान मंदिरों के दर्शन 

  • UP में श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, भरत हनुमान मंदिर, भरत कुंड और सरयू घाट जाने का मौका मिलेगा।
  • प्रयागराज सीतामढ़ी, भारद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना संगम  और  हनुमान मंदिर के दर्शन कर पाएंगे।
  • इसके बाद यात्री श्रृंगवेरपुर में रामचौरा, श्रिंगी ऋषि आश्रम और रामघाट जाने का मौका मिलेगा।
  • फिर चित्रकूट जाएगी ट्रेन जहां आपको सती अनुसुइया मंदिर, गुप्त गोदावरी और रामघाट के दर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।
  • वाराणसी का संकटमोचन मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, भारद्वाज आश्रम, हनुमान मंदिर और विश्वनाथ मंदिर और साथ ही वहां की पवित्र गंगा आरती देखने का मौका भी मिलेगा। 
  • नेपाल के जनकपुर में श्री राम जानकी मंदिर।
  • बिहार के सीतामढ़ी में जानकी मंदिर और पुराना धाम जाने का मौका मिलेगा फिर बक्‍सर में राम रेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर, 
  • कर्नाटक के हंपी अनजानद्री पहाड़ी और विरुपक्षा मंदिर के दर्शन भी करेंगे।
  • यात्रियों को तमिलनाडु के रामेश्वरम रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी घूमने का मौका भी मिलेगा। इसके बाद कांचीपुरम विष्णु कांची, शिवा कांची और कामाक्षी अम्मान मंदिर के दर्शन श्रद्धालु करेंगे।
  • आंध्र प्रदेश के भद्राचलम में श्री सीताराम स्वामी मंदिर और अंजनी स्वामी मंदिर के दर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।

Categorized in: