36वें राष्ट्रीय खेल 2022

  • 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 गुजरात में आयोजित किए जाएंगे।
  • यह खेल 27 सितंबर से 10 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित किए जाएंगे।
  • गुजरात के 6 शहरों, गांधीनगर, सूरत, अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा और भावनगर में राष्ट्रीय खेल 2022 आयोजित किए जाएंगे।
  • राष्ट्रीय खेल 2022 में सभी 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश भाग लेंगे।
  • राष्ट्रीय खेल 2022 में 36 खेलों की मेजबानी की जाएगी।
  • राष्ट्रीय खेल 2022 “एकता के लिए खेल” (Sports for Unity) टैगलाइन के अनुरूप होंगे।
  • राष्ट्रीय खेल 2022 में योगासन और मल्लखंभा को खेलों की सूची में जोड़ा गया है।
  • राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन समारोह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय खेल 2022 LOGO

  • 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 के लिए एक लोगो भी लॉन्च किया गया।
  • लोगो(LOGO) गुजरात के दो स्थायी और गौरवपूर्ण प्रतीकों सरदार वल्लभभाई पटेल की एकता की मूर्ति और गिर एशियाई शेर को दर्शाता है।

पिछला संस्करण

  • राष्ट्रीय खेलों का अंतिम संस्करण 2015 में केरल में आयोजित किया गया था।
  • राष्ट्रीय खेलों का 2022 संस्करण सात साल के अंतराल के बाद आयोजित किया जाएगा।

Note- भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने 22 जुलाई को 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 को संयुक्त रूप से आयोजित करने के लिए गुजरात ओलंपिक संघ (GOA) और गुजरात राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

 

Categorized in: