ऑपरेशन विजय (कारगिल युद्ध)

  • कारगिल युद्ध, जिसे ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है।
  • भारत और पाकिस्तान के बीच मई और जुलाई 1999 के बीच कश्मीर के करगिल जिले और नियंत्रण रेखा (LoC) के साथ अन्य स्थानों में हुए सशस्त्र संघर्ष का नाम है।
  • पाकिस्तान की सेना और कश्मीरी उग्रवादियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच की नियंत्रण रेखा पार करके भारत की ज़मीन पर कब्ज़ा करने की कोशिश की थी।
  • यह युद्ध 60 दिनों तक लड़ा गया था और अंत में भारत ने अपने सभी क्षेत्रों पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया था।
  • 60 दिनों तक चले इस युद्ध में भारत के 527 जवान शहीद हुए थे।
  • 60 दिनों के लंबे संघर्ष में, टाइगर हिल की जीत महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक थी।

कारगिल विजय दिवस

  • भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय‘ के तहत घुसपैठियों को या मौत के घाट उतार दिया या भागने पर मजबूर कर दिया था।
  • 26 जुलाई को ही सेना ने अपने पराक्रम के दम पर कारगिल की पहाड़ियों को घुसपैठियों के चंगुल से पूरी तरह मुक्त करा लिया।
  • प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • शहीदों की याद में करगिल वॉर मेमोरियल बनाया गया था।
  • कारगिल विजय दिवस मनाने का उद्देश्य राष्ट्रव्यापी अभियानों के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना जगाना और बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देना है।

Categorized in: