राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctors’ Day)

  • भारत में प्रत्येक वर्ष 01 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रति चिकित्सकों के योगदान और उनकी प्रतिबद्धता के लिये उनका आभार व्यक्त करना है।
  • यह दिन महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री, डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में मनाया जाता है।
  • 01 जुलाई को डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि होती है।
  • भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के आयोजन की शुरुआत सर्वप्रथम वर्ष 1991 में हुई थी।

डॉ. बिधान चंद्र रॉय

  • डॉ. बिधानचंद्र रॉय का जन्म 01 जुलाई, 1882 को पटना, बिहार में हुआ था और संयोगवश उनकी मृत्यु भी 01 जुलाई 1962 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुई थी।
  • वे अत्यधिक सम्मानित चिकित्सक और एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे। 
  • वह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे और 1948 से 1962 में अपनी मृत्यु तक 14 साल तक अपने पद पर रहे।
  • उन्हें अक्सर पश्चिम बंगाल का महान वास्तुकार माना जाता है। 
  • उन्होंने पश्चिम बंगाल दुर्गापुर, बिधाननगर, अशोकनगर, कल्याणी और हाबरा के पांच शहरों की स्थापना की थी। 
  • वे ब्रह्म समाज के भी सदस्य थे। 
  • वह कलकत्ता विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज कलकत्ता के पूर्व छात्र थे। 
  • उन्हें 1961 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • केंद्र सरकार ने उनकी स्मृति में डॉ. बी.सी. रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना की है। 
  • उन्होंने 1928 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के गठन और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Categorized in: