5G स्पेक्ट्रम

  • 5G सबसे आधुनिक स्तर का नेटवर्क है।
  • 5th generation-5G स्पेक्ट्रम अल्ट्रा-हाई स्पीड नेटवर्क प्रदान करता है, जो 4G की स्पीड से 10 गुना ज्यादा है।
  • यह लैग-फ्री कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा।
  • यह अंततः कनेक्टेड डिवाइसेस को रीयल-टाइम में डेटा साझा करने में सक्षम बनाएगा।
  • 5G स्पेक्ट्रम से कुछ सेकंड्स में ही भारी से भारी फाइल डाउनलोड कर सकेंगे।
  • 5G में अपलोड स्पीड भी एक जीबी प्रति सेकंड तक होगी, जो कि 4G नेटवर्क में सिर्फ 50 mbps तक ही है।
  • 5G स्पेक्ट्रम से कुछ सेकंड में मोबाइल डिवाइस पर फुल-लेंथ हाई-क्वालिटी मूवी या वीडियो डाउनलोड किया जा सकता है।
  • 5G की उन्नत तकनीक और उच्च क्षमता सभी चीजों को एक दूसरे से जोड़ देगी- घर, बगैर ड्राइवर वाली कार, स्मार्ट ऑफिस, स्मार्ट सिटी और उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।

भारत में 5G शुरुआत

  • भारत में 5G सेवाएं अक्टूबर में शुरू की जाएँगी।
  • प्रारम्भ में 5G सेवाएं दिल्ली, मुंबई, पुणे, बंगलुरु और जामनगर जैसे शहरों के लिए उपलब्ध होंगी। 
  • 5G स्पेक्ट्रम बोली में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आईडिया लिमिटेड और अदानी डाटा नेटवर्क्स ने भाग लिया है।

5G स्पेक्ट्रम की नीलामी

  • टेलीकॉम विभाग ने कुल 72,097.85 मेगाहर्ट्ज के स्पेक्ट्रम को 20 साल के नीलामी में उतारे।
  • स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे अधिक बोली रिलायंस जियो इंफोकॉम ने अपने नाम किया है। रिलायंस ने कुल 24,740Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। रिलायंस जियो इंफोकॉम ने 88,078 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम खरीदे हैं।
  • स्पेक्ट्रम खरीदारी की होड़ में दूसरे नंबर पर भारती एयरटेल रही, भारती एयरटेल ने 19,867Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। एयरटेल ने 43,084 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम खरीदे हैं।
  • वोडाफोन-आइडिया((Vi) ने 6228Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। वोडाफोन-आईडिया ने 18,784 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम खरीदे हैं।
  • दूरसंचार की दुनिया की दुनिया में पहली बार कदम रख रही अदाणी डेटा नेटवर्क्स ने 26Ghz एयरवेव स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाकर 400Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है।अदाणी डेटा नेटवर्क्स ने 212 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम खरीदे हैं।

Categorized in: