नमस्ते योजना

  • नमस्ते योजना सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय(MOSJE) और आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय(MOHU) द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई पहल है।
  • यह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।
  • यह योजना शहरी भारत में स्वच्छता कर्मचारियों के लिए एक सक्षम इकोसिस्टम का निर्माण करते हुए उनकी सुरक्षा और गरिमा की परिकल्पना करता है।

योजना की विशेषताएं

  • यह योजना सफाई कर्मचारियों को एक स्थायी आजीविका प्रदान करने और उनकी व्यावसायिक सुरक्षा को बढ़ाने का प्रयास करती है।
  • इस योजना के द्वारा वैकल्पिक आजीविका सहायता तक पहुंच प्रदान करना और सफाई कर्मचारियों की कमजोरियों को कम करना है।
  • यह योजना सफाई कर्मचारियों को स्वरोजगार और कुशल मजदूरी रोजगार के अवसरों तक पहुंचने में सक्षम बनाएगी।
  • यह योजना सफाई कर्मचारियों के प्रति नागरिकों के व्यवहार में बदलाव लाएगी और सुरक्षित स्वच्छता सेवाओं की मांग में वृद्धि करेगी।

योजना के मुख्य उद्देश्य

  • भारत में स्वच्छता कार्य के कारण किसी की मौत नहीं होना।
  • सभी कार्य कुशल श्रमिकों द्वारा स्वच्छता का काम किया जाना।
  • किसी भी सफाई कर्मचारी का मानव मल पदार्थ के सीधे संपर्क में नहीं आना।
  • स्वच्छता कर्मचारियों को स्वयं सहायता समूहों में एकत्रित करना और उन्हें स्वच्छता उद्यम चलाने का अधिकार प्रदान करना।
  • सभी सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों (एसएसडब्ल्यू) की पहुंच वैकल्पिक आजीविका तक होना।
  • सुरक्षित स्वच्छता कार्य का प्रवर्तन और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय, राज्य और यूएलबी स्तरों पर निरीक्षण और निगरानी प्रणालियों को मजबूत करना।
  • स्वच्छता सेवा की चाहत रखने वालों (व्यक्तियों और संस्थानों) को पंजीकृत और कुशल सफाई कर्मचारियों की सेवाएं लेने के लिए जागरूक करना।

Categorized in: