2022 रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 

  • हाल ही में वर्ष 2022 रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की घोषणा कर दी गयी है।
  • इस बार यह पुरस्कार चार लोगों को दिया गया।
  • वर्ष 2022 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेताओं में गैरी बेनचेघिब, तदाशी हटोरी, सोथियारा छिम और बर्नाडेट मैड्रिड शामिल है।
  • इसे ‘एशिया का नोबेल शांति पुरस्कार’ भी माना जाता है।
  • यह पुरस्कार रेमन मैग्सेसे अवार्ड्स फाउंडेशन (RMAF) द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है।
  • यह पुरस्कार का 64वाँ संस्करण था।

सोथियारा छिम

  • कंबोडियाई मनोचिकित्सक और मानसिक स्वास्थ्य अधिवक्ता, जो अपने देशवासियों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधित रोगों का इलाज कर रहे है। वह नोम पेन्ह के स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में चिकित्सा का अध्ययन किया है।

गैरी बेनचेघिब

  • यह फ्राँसीसी है जो बाली, इंडोनेशिया में नदी में समुद्री प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के मिशन पर है।
  • वह “मेक ए चेंज वर्ल्ड” नामक एक संगठन चलाते है, जो प्लास्टिक प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करता है। 

तदाशी हटोरी

  • यह जापानी नेत्र रोग विशेषज्ञ और समाजसेवी है जिन्होंने वियतनाम में मुफ्त नेत्र शल्य चिकित्सा प्रदान करने में अपना समय और संसाधन लगाया। 

बर्नाडेट जे. मैड्रिड

  • यह फिलिपिनो बाल रोग विशेषज्ञ हैं, जो बाल संरक्षण के अधिकार के लिये कार्य कर रही है।
  • उन्होंने वर्ष 1997 से मनीला के पहले बाल संरक्षण केंद्र फिलीपीन जनरल अस्पताल का नेतृत्व कर रही है।
  • इस केंद्र के माध्यम से उन्होंने वर्ष 2021 तक 27,000 से अधिक बच्चों की सेवा की है। 

NOTE-केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) केंद्रीय समिति की सदस्य के.के. शैलजा ने रेमन मैग्सेसे अवार्ड फाउंडेशन के वर्ष 2022 के पुरस्कार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। शैलजा को केरल में निपाह वायरस और COVID-19 महामारी के दौरान सार्वजनिक सेवा और सामुदायिक नेतृत्व के लिये उन्हें सम्मानित करना चाहता था। लेकिन उन्होंने इसे एक सामूहिक प्रयास बताकर, व्यक्तिगत रूप से इस पुरस्कार को लेने से मना कर दिया।

Categorized in: