करेंट अफेयर्स सितंबर 2022 के 117 बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न जो कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये उपयोगी है

1. किस भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने “देश का पहला वर्चुअल स्कूल” लॉन्च किया?

उत्तर – नई दिल्ली

2. किस संस्थान ने साइबर सुरक्षा अभ्याससिनर्जी’ (Synergy) आयोजित किया?

उत्तर – भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In)

3. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक राजद्रोह (sedition) के मामले किस राज्य में दर्ज किए गए?

उत्तर – आंध्र प्रदेश

4. मिखाइल गोर्बाचेव, जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?

उत्तर – रूस, उन्हें 1990 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

5. फोरेंसिक साक्ष्य के संग्रहण को अनिवार्य बनाने वाली देश की पहली पुलिस कौन से राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की है?

उत्तर – दिल्ली

6. 2022 में G20 की अध्यक्षता किस देश के पास है?

उत्तर – इंडोनेशिया (2023 में G20 की अध्यक्षता- भारत)

7. किस संस्थान ने देश में मृत्यु दर, रुग्णता और सामाजिक आर्थिक बोझ की रिपोर्ट जारी की है?

उत्तर – इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR)

8. किस नियामक निकाय ने भारत में एक सोशल स्टॉक एक्सचेंज (SSE) शुरू करने के लिए एक फ्रेमवर्क को अधिसूचित किया है?

उत्तर – भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड(SEBI)

9. भारत ने हाल ही में जैव विविधता संरक्षण पर किस देश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर – नेपाल

10. नौसेना के नए ध्वज में किस आकृति के अंदर राष्ट्रीय प्रतीक है?

उत्तर – नीला अष्टकोण

11. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने किस देश के आर्थिक संकट से निपटने के लिए 2.9 बिलियन अमरीकी डालर के ऋण को मंजूरी दी?

उत्तर – श्रीलंका

12. कौन सा केंद्रीय मंत्रालय स्मार्ट समाधान चुनौती और समावेशी शहर पुरस्कार प्रदान करता है?

उत्तर – आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय

13. कौन सी संस्था तेजस मार्क-2 फाइटर जेट बनाती है?

उत्तर – हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)

14. ईवी बैटरी सुरक्षा मानकों पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति के प्रमुख कौन हैं?

उत्तर – टाटा नरसिंह राव

15. IMF (सितंबर 2022) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कौन सा देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है?

उत्तर – भारत

Categorized in: