विजय दिवस

  • 16 दिसम्बर को प्रतिवर्ष भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है ।
  • यह 1971 के युद्ध में भारत की विजय का प्रतीक है।
  • इस युद्ध की शुरुआत 3 दिसम्बर, 1971 को हुई थी।
  • भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 का युद्ध दो मोर्चों पर लड़ा गया था।
  • इस युद्ध में पूर्वी तथा पश्चिमी मोर्चे पर भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ा गया था।
  • इस युद्ध में पाकिस्तान की हार हुई।
  • युद्ध के परिणामस्वरूप पाकिस्तान के लेफिनेंट जनरल ए.ए. के. नियाजी ने 16 दिसम्बर, 1971 को आत्मसमर्पण पत्र पर हस्ताक्षर करने पड़े ।
  • लेफिनेंट जनरल ए.ए. के. नियाजी के साथ 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भी आत्मसमर्पण किया।
  • इस युद्ध में भारत के 2500-3843 सैनिक शहीद हुए थे। दूसरी ओर पाकिस्तान के लगभग 9000 सैनिक इस युद्ध में मारे गये थे।
  • इस दिवस के अवसर पर 1971 के युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजली समर्पित की जाती है।
  • इस युद्ध के साथ ही पूर्वी पाकिस्तान को स्वतंत्रता प्राप्त हुई तथा वह बांग्लादेश के रूप में एक नया राष्ट्र बना।
  • 1971 के युद्ध में शहीद वीर सैनिकों के सम्मान में नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास अमर जवान ज्योति का निर्माण करवाया गया था।
  • इसका उद्घाटन 26 जनवरी, 1972 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा किया गया था।

Categorized in: