1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जुलाई, 2022 को झारखंड में कहाँ डोमेस्टिक हवाई अड्डे का उद्घाटन किया ?

देवघर में, 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, वैद्यनाथ धाम में स्थित है. श्रद्धालुओं को बाबा वैद्यनाथ के दर्शन के लिए पूरे देश से आवागमन को सुलभ बनाने के लिए देवघर में एयरपोर्ट का निर्माण चार वर्षों (2018 से 2022) में किया गया, जिसका शिलान्यास और उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया. राँची के बाद झारखंड में यह दूसरा एयरपोर्ट है. 

2. जमैका की किस महिला धावक ने वर्ल्ड एथलेटिक चैम्पियनशिप-2022 में 100 मीटर रेस रिकॉर्ड पाँचवीं बार जीती ?

35 वर्षीय शैली-एन फ्रेजर प्राइस ने अमरीका में यूजीन में जुलाई 2022 में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड पाँचवीं बार 100 मीटर दौड़ जीती. इससे पूर्व 2009, 2013, 2015 और 2019 में 100 मीटर दौड़ जीती थी. फ्रेजर प्राइस ने 2008 और 2012 ओलम्पिक्स में भी 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं.

3. भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 12 जुलाई, 2022 को भारत में विकसित पहले सर्वाइकल कैंसररोधी किस टीके के विनिर्माण एवं विपणन की स्वीकृति प्रदान की ?

क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमैन पैपिलोमावायरस वैक्सीन (qHPV) ,15 से 44 वर्ष की महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए पूना स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित क्यू एच पी वी (Ouadrivalent Human Papillomavirus Vaccine) के उत्पादन एवं बिक्री की स्वीकृति भारत के औषधि महानियंत्रक ने प्रदान कर दी है.

4. राज्य सभा की कार्य प्रणाली की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में गठित पैनल ने अपनी रिपोर्ट 5 जुलाई, 2022 को प्रस्तुत की ?

राज्य सभा के पूर्व महासचिव पी.पी. के. रामाचारूलु की अध्यक्षता में गठित पैनल ने 5 जुलाई, 2022 को राज्य सभा चेयरमैन एवं उपराष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की. 

5. भारत के योजना निर्माण के प्रमुख नीति (NITI) – आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कौन नियुक्त हुआ है ? 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के उत्तर प्रदेश कैडर के परमेश्वरन अय्यर ने 11 जुलाई, 2022 को नीति (NITI) आयोग के सी. ई. ओ. का पद सँभाला है. परमेश्वरन को स्वच्छ भारत मिशन को क्रियान्वित करने का श्रेय दिया जाता है. 

6. भारत के पड़ोसी राष्ट्र श्रीलंका में किसे नया राष्ट्रपति 20 जुलाई, 2022 को चुना गया है ? 

आर्थिक एवं राजनीतिक अस्थिरता से ग्रस्त श्रीलंका के निवर्तमान राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के जनता के विरोध के कारण श्रीलंका से भाग जाने के पश्चात् वहाँ की संसद ने कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंधे को नया राष्ट्रपति निर्वाचित किया है.

7. नासा (NASA) के किस शक्तिशाली अन्तरिक्ष दूरबीन ने पहली बार गहरे अंतरिक्ष की रंगीन तस्वीर खींची ? 

जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप (JWST) इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी के लिए डिजाइन किया गया है जिसे 25 दिसम्बर, 2021 को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था. नासा ने इसके द्वारा ली गई सुदूर अंतरिक्ष की पहली रंगीन विस्तृत तस्वीर जुलाई 2022 में जारी की है.

8. परमाणु ऊर्जा के उत्पादन में उपयोग होने वाले किस तत्व की प्रचुर मात्रा प्राकृतिक रूप से राजस्थान में प्राप्त हुई है ?

राजस्थान के सीकर जिले में रोहिला में 1086-46 हैक्टेयर क्षेत्र में लगभग 12 मिलियन टन यूरेनियम के भण्डार का पता लगा है, जिसका शीघ्र ही खनन प्रारम्भ होने जा रहा है.

9. भारत एक करार के तहत् किस अफ्रीकी राष्ट्र से 8 चीते सितंबर 2022 में ला रहा है ? 

भारत के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा नामीबिया से 8 चीतों को भारत लाने के लिए करार किया है. नामीबिया से आने वाले इन चीतों को मध्य प्रदेश कूनो पालपुर अभयारण्य में रखा जाएगा.

10. भारत की किस 94 वर्षीय महिला एथलीट ने विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022 में 1 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीते ?

फिनलैण्ड में 29 जून से 10 जुलाई तक सम्पन्न वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत की भगवानी देवी डागर ने 100 मी स्प्रिंट में 24-74 सेकण्ड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता तथा गोला फेंक में कांस्य पदक सहित कुल दो कांस्य पदक भी जीते. 

11. 19 जुलाई, 2022 को 19वें एशियन गेम्स आयोजन की नई तिथियाँ जारी की गईं ये खेल कहाँ प्रस्तावित हैं ?

19वें एशियाई खेलों का आयोजन पहले 10 से 25 सितम्बर, 2022 को प्रस्तावित थे, लेकिन कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिए गए थे. 19 जुलाई को इनके आयोजन की नई तिथियाँ 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर, 2023 तक घोषित की गई है. हांगझोउ (Hangzhou) चीन का तीसरा शहर है जहाँ आयोजन होगा. 1990 में बीजिंग और 2010 में गुआंगझोउ में ये खेल आयोजित हो चुके हैं. 

12. भारत की किस महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने पहली बार सिंगापुर ओपन बैडमिंटन-2022 का महिला एकल जीता ? 

पी.वी. सिंधु ने फायनल मैच में चीन की वांग झी यी को हराकर सिंगापुर ओपन का महिला एकल खिताब 17 जुलाई, 2022 को जीता.

13. भारत के किस सैन्य अधिकारी को दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन का प्रमुख 5 जुलाई, 2022 को नियुक्त किया गया है ? 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने लेफ्टीनेंट जनरल मोहन सुब्रमन्यम को दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन का फोर्स कमांडर नियुक्त किया है. यह भारत के ही शैलेश तिनाइकर का स्थान लेंगे.

14. ‘टाइम’ मैग्जीन द्वारा जुलाई में प्रकाशित विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची-2022 में भारत के किन दो स्थानों को सम्मिलित किया है ?

अमरीकी पत्रिका टाइम (TIME) द्वारा द वर्ल्डस् ग्रेटेस्ट प्लेसेज ऑफ 2022 में केरल को इकोटूरिज्म हॉट स्पॉट तथा अहमदाबाद को हयर लर्निंग स्थान के रूप में सम्मिलित किया गया है.

15. टाइम आउट इंडेक्स-2022 के आधार पर विश्व के 53 सर्वश्रेष्ठ शहरों में भारत के कौनसे दो शहर सम्मिलित हैं ?

अमरीकी मीडिया कम्पनी द्वारा जुलाई 2011 में जारी टाइमआउट वेस्ट सिटीज-2022 में भारत के मुम्बई का 14वाँ तथा दिल्ली का 26वाँ स्थान है.

16. आई2 यू2 (12 U2) की 14 जुलाई, 2022 को सम्पन्न ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में किन राष्ट्रों के शासन प्रमुखों ने भाग लिया ?

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, इजरायल के प्रधानमंत्री येर लापिद और यूनाइटेड अरब अमीरात के (UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद अल नाह्यान ने आई2 यू2 के प्रथम शिखर सम्मेलन में भाग लिया

17. इसरो (ISRO) के अन्तरिक्ष में भारतीय उपग्रहों को अन्तरिक्ष में भ्रमण कर रहे सूक्ष्म पथरीले उल्कापिंडों आदि से सुरक्षित करने के लिए किस प्रणाली का शुभारम्भ 11 जुलाई, 2022 को किया गया ?

इसरो सिस्टम फॉर सेफ एण्ड सस्टेनेवल स्पेस ऑपरेशन एण्ड मेनेजमेंट (IS4OM), IS4OM का बेंगलूरू में उद्घाटन किया गया. यह उपग्रहों की टकराने से बचाने के लिए निरन्तर कार्य करेगा

18. भारत में गुजरात में पाया गया पहला मरीज जिसका कौनसा दुर्लभ ब्लड ग्रुप है ?

विश्व में ब्लड ग्रुप EMM Negative के केवल 9 ज्ञात व्यक्ति हैं. भारत में पाया जाने वाला व्यक्ति भारत में पहला तथा विश्व में 10वाँ है. सामान्य ब्लड ग्रुप वर्गीकरण A, O, B, A, B आदि से यह ग्रुप भिन्न है

19. अमर उजाला शब्द सम्मान-2022 के लिए आकाश दीप सम्मान किन दो व्यक्तियों को देने की घोषणा 9 जुलाई, 2022 को की गई ?

दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला द्वारा दिए जाने वाले शब्द सम्मान 2022 में हिन्दी के साहित्यकार शेखर जोशी तथा ओडिशा भाषा की साहित्यकार प्रतिभा राय को देने की घोषणा की गई है.

20. लॉन टेनिस की विम्बलडन प्रतियोगिता 2022 की महिला एकल एवं पुरुष एकल के विजेता कौन रहे ?

कजाखस्तान की एलिना रिबाकीना (Elena Rybakina) ने यह पहला ग्रैण्ड स्लेम जीता है तथा अपने देश से विम्बलडन जीतने वाली भी यह पहली खिलाड़ी हैं. सर्बिया के नोवाक जोकोविच का यह 7वाँ विम्बलडन तथा 21 वाँ एकल ग्रांड स्लेम है. 

21. एशिया में किस राष्ट्र के पूर्व प्रधानमंत्री की 8 जुलाई, 2022 को एक जनसभा में गोली मारकर हत्या कर दी ?

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की नारा शहर में एक जनसभा को सम्बोधित करते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई. शिंजो आबे 2006 से 2007 तथा 2012 से 2020 तक जापान के सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहे.

22. वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम द्वारा 13 जुलाई, 2022 को जारी ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट-2022 में भारत का स्थान सूची में कौनसा है ? 

भारत में रिपोर्ट के अनुसार पुरुष एवं महिला में जेंडर गैप 0-629 है तथा ग्लोबल रैंकिंग 146 देशों की सूची में 135वाँ स्थान है. 2021 से 2022 में जेंडर गैप में 0-004 का सुधार हुआ है.

23. प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स का कौनसा चौथा युद्धपोत कोलकाता में 15 जुलाई, 2022 को जलावतरित किया गया ? 

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड (GRSE) कोलकाता द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट का शिवालिक क्लास का स्टील्थ युद्धपोत दूनागिरी का जलावतरण 15 जुलाई, 2022 को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हुगली नदी में किया. यह युद्धपोत 5 मई, 1977 से 20 अक्टूबर, 2010 तक सेवा में रहे दूनागिरी (लिएंडर) श्रेणी के ए.एस. डब्ल्यू फ्रिगेट का संशोधित रूप है.

24. 53 शहरों की टाइम आउट वर्ल्डस् बेस्ट सिटीज-2022 की सूची जुलाई 2022 में जारी की गई, जिसमें पहला स्थान किस शहर का है ?

अमरीकन मीडिया कम्पनी द्वारा टाइम आउट (Time out) सर्वेक्षण के आधार पर इंडेक्स बनाकर शहरों की सूची बनाई जाती है. इसमें शिकागो (अमरीका), मेडोलिन (कोलम्बिया), ग्लासगो (स्कॉटलैंड) एम्सटर्डम (नीदरलैंड्स) क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे व पाँचवें स्थान पर है. 

25. भारत के किस पड़ोसी राष्ट्र में आर्थिक संकट के चलते जनता ने राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री निवास पर 9 जुलाई, 2022 को कब्जा कर लिया ? 

श्रीलंका में सरकार की अदूरदर्शी एवं गलत नीतियों और कोविड-19 से उपजी परिस्थितियों के कारण राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रम सिंघे के निवासों पर आक्रोषित भीड़ ने कब्जा कर लिया तथा दोनों को ही वहाँ से भागना पड़ा. 

26. भारतीय नौसेना ने अपनी किस पनडुब्बी को 35 वर्षों की शानदार सेवा देने के बाद 16 जुलाई, 2022 को सेवामुक्त किया ?

रूस द्वारा निर्मित सिंधुघोष श्रेणी की पनडुब्बी आई एन.एस. सिंधुध्वज को विशाखापत्तनम में सेवा मुक्त कर दिया. 

27. किस विदेशी थ्येटर डाइरेक्टर जिसने महाभारत का मंचन किया था, का 2 जुलाई, 2022 को पेरिस में निधन हो गया ? 

ब्रिटेन में जन्मे तथा बाद में फ्रांस में कार्यशील रहे नाट्य निर्देशक पीटर बुक ने महाभारत का फ्रेंच भाषा में तथा बाद में इंगलिश भाषा में चार वर्ष तक मंचन किया. भारत ने 2021 में पीटर बुक को पद्मश्री से सम्मानित किया था.

28. जापानी वैज्ञानिकों ने पहली बार फ्रीज ड्राइड स्किन सैल से विकसित चूहे के क्लोन को क्या नाम दिया है ?

जापान की यामानाशी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने चूहों की शुष्क फ्रीज की गई त्वचा कोशिकाओं से चूहे का क्लोन बनाने में पहली बार सफलता प्राप्त की है. इसके पहले क्लोन को डोरामी नाम दिया गया है !

Categorized in:

Tagged in: