भारत रत्न पुरस्कार और विजेताओं की सूची | Bharat Ratna Award & List of Winners in Hindi
भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता। प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में बाद में जोड़ा गया। तत्पश्चात् 13 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। सुभाष चन्द्र बोस को घोषित सम्मान वापस लिए जाने के उपरान्त मरणोपरान्त सम्मान पाने वालों की संख्या 12 मानी जा सकती है। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है। उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सम्मानों में भारत रत्न के पश्चात् क्रमशः पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री हैं।
भारतरत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची 1954 से अब तक(List of Bharat Ratna Winners in Hindi)
वर्ष | नाम | उपलब्धि | जीवन | |
1 | 1954 | डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णण | देश के दूसरे राष्ट्रपति | (5 सितंबर, 1888-17 अप्रैल, 1975) |
2 | 1954 | चक्रवर्ती राजगोपालाचारी | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अंतिम गवर्नर जनरल | (10 दिसंबर, 1878-25 दिसंबर, 1972) |
3 | 1954 | डा. चंद्रशेखर वेंकेटरमन | नोबेल पुरस्कार विजेता, भौतिकशास्त्री | (7 नवंबर, 1888-21 नवंबर, 1970) |
4 | 1955 | डॉ. भगवान दास | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लेखक | (12 जनवरी, 1869 -18 सितंबर, 1958) |
5 | 1955 | सर डॉ. मौक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या | सिविल इंजीनियर, मैसूर के दीवान | (15 सितंबर, 1860-12 अप्रैल, 1962) |
6 | 1955 | पंडित जवाहरलाल नेहरू | प्रथम प्रधानमंत्री, लेखक, स्वतंत्रता सेनानी | (14 नवंबर, 1889-27 मई, 1964) |
7 | 1957 | गोविंद वल्लभ पंत | स्वतंत्रता सेनानी, उप्र के पहले मुख्यमंत्री, देश के दूसरे गृहमंत्री | (10 सितंबर, 1887-7 मार्च, 1961) |
8 | 1957 | डॉ. धोंडो केशव कर्वे | शिक्षक और समाज सुधारक | (18 अप्रैल, 1858-9 नवंबर, 1962) |
9 | 1958 | डॉ. बिधान चन्द्र राय | चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री | (1 जुलाई, 1882-1 जुलाई, 1962) |
10 | 1961 | पुरुषोत्तम दास टंडन | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षक | (1 अगस्त, 1882-1 जुलाई, 1962) |
11 | 1961 | डॉ.राजेन्द्र प्रसाद | प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता | (3 दिसंबर, 1884-28 फरवरी, 1963) |
12 | 1963 | डॉ. जाकिर हुसैन | देश के तृतीय राष्ट्रपति | (8 फरवरी, 1897-3 मई, 1969) |
13 | 1963 | डॉ. पांडुरंग वामन काणे | भारतविद और संस्कृत के विद्वान | (जन्म 1880, निधन 1972) |
14 | 1966 | लाल बहादुर शास्त्री | देश के तीसरे प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी(मरणोपरान्त) | (2 अक्टूबर, 1904-11 जनवरी, 1966) |
15 | 1971 | इंदिरा गांधी | देश की चौथी प्रधानमंत्री | (19 नवंबर, 1917-31 अक्टूबर, 1984) |
16 | 1975 | वराहगिरी वेंकट गिरी | देश के चौथे राष्ट्रपति, श्रमिक संघवादी | (10 अगस्त, 1894-23 जून, 1980) |
17 | 1976 | के. कामराज | स्वतंत्रता सेनानी, मुख्यमंत्री मद्रास (मरणोपरान्त) | (15 जुलाई, 1903-1975) |
18 | 1980 | मदर टेरेसा | नोबेल पुरस्कार विजेता, कैथोलिक नन, मिशनरीज़ संस्थापक | (27 अगस्त, 1910-5 सितंबर, 1997) |
19 | 1983 | आचार्य विनोबा भावे | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक (मरणोपरान्त) | (11 सितंबर, 1895-15 नवंबर, 1982) |
20 | 1987 | खान अब्दुल गफ्फार खान | स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम अभारतीय | (6 फरवरी 1890 -20 जनवरी, 1988) |
21 | 1988 | मरुदुर गोपाला रामचन्दम | अभिनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (मरणोपरान्त) | (17 जनवरी, 1917-24 दिसम्बर, 1987) |
22 | 1990 | डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर | भारतीय संविधान के वास्तुकार, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री (मरणोपरान्त) | (जन्म 14 अप्रैल 1891, निधन 6 दिसम्बर 1956) |
23 | 1990 | नेल्सन मंडला | नोबेल पुरस्कार विजेता, रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता | (18 जुलाई, 1918-5 दिसम्बर, 2013) |
24 | 1991 | राजीव गांधी | देश के सातवें प्रधानमंत्री (मरणोपरान्त) | (20 अगस्त, 1944-21 मई, 1991) |
25 | 1991 | सरदार बल्लभ भाई पटेल | देश के पहले गृहमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (मरणोपरान्त) | (31 अक्टूबर, 1875-15 दिसम्बर, 1950) |
26 | 1991 | मोरारजी भाई देसाई | देश के पांचवें प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी | (29 फ़रवरी, 1896-10 अप्रैल, 1995) |
27 | 1992 | मौलाना अबुल कलाम आजाद | देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी (मरणोपरान्त) | (11 नवंबर, 1888-22 फरवरी, 1958) |
28 | 1992 | जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा | देश के जाने माने उद्योगपति (मरणोपरान्त) | (29 जुलाई, 1904-29 नवंबर, 1993) |
29 | 1992 | सत्यजीत रे | फिल्म निर्माता, निर्देशक | (2 मई, 1921-23 अप्रैल, 1992) |
30 | 1997 | एपीजे अब्दुल कलाम | देश के 11वें राष्ट्रपति, वैज्ञानिक | (15 अक्टूबर, 1931-27 जुलाई, 2015) |
31 | 1997 | गुलजारीलाल नंदा | दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी | (4 जुलाई, 1898-15 जनवरी, 1998) |
32 | 1997 | अरुणा आसिफ अली | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (मरणोपरान्त) | (16 जुलाई, 1909 -29 जुलाई, 1996) |
33 | 1998 | एमएस सुब्बालक्ष्मी | शास्त्रीय संगीत गायिका | (16 सितंबर, 1916-11 दिसम्बर, 2004) |
34 | 1998 | सी. सुब्रमण्यम | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कृषि मंत्री | (30 जनवरी, 1910-7 नवंबर, 2000) |
35 | 1998 | जयप्रकाश नारायण | स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ (मरणोपरान्त) | (11 अक्टूबर, 1902-02-8 अक्टूबर, 1979) |
36 | 1999 | पंडित रविशंकर | सितार वादक | (7 अप्रैल, 1920-12 दिसम्बर, 2012) |
37 | 1999 | अमर्त्य सेन | नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री | (जन्म 3 नवंबर, 1933) |
38 | 1999 | गोपीनाथ बोरदोलोई | स्वतंत्रता सेनानी, असम के मुख्यमंत्री (मरणोपरान्त) | (जन्म 1890 – निधन 1950) |
39 | 2001 | लता मंगेशकर | पार्श्व गायिका | (जन्म 28 सितंबर, 1929) |
40 | 2001 | उस्ताद बिस्मिल्ला खां | शहनाई वादक | (21 मार्च, 1916 – 21 अगस्त, 2006) |
41 | 2008 | पंडित भीमसेन जोशी | शास्त्रीय गायक | (4 फरवरी, 1922 -5 जनवरी, 2011) |
42 | 2014 | सचिन तेंदुलकर | भारतीय क्रिकेटर | (24 अप्रैल, 1973-अभी तक) |
43 | 2014 | सीएनआर राव | जाने-माने वैज्ञानिक व केमेस्ट्री के विशेषज्ञ | (30 जून, 1934-अब तक) |
44 | 2015 | पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी | जाने-माने राजनेता, भारत के प्रधानमंत्री, | (25 दिसंबर, 1924-अभी तक) |
45 | 2015 | पं. मदनमोहन मालवीय | शिक्षाविद, समाज सुधारक | (25 दिसंबर, 1861- 12 नवंबर, 1946) |
- मुहम्मद बिन तुगलक की 5 विफल योजनाएं, जिनकी वजह से उसे बुद्धिमान मूर्ख राजा कहा जाता है |
- स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, कविता, निबंध, इतिहास, अनमोल वचन, Q&A, Videos
- हीनयान तथा महायान में अंतर (Difference between Heenyana and Mahayana)
- नैन सिंह रावत कौन थे? | Who was Nain Singh Rawat in Hindi
- विश्व के 10 सर्वाधिक जनसंख्या वाले नगर
- नीति आयोग लाया “Breathe India” | जानिये क्या है इसमें
- World Population Day in Hindi | सम्पूर्ण जानकारी विश्व जनसंख्या दिवस के बारे में
- Ignou Political Science Notes in Hindi | PDF Download
मुख्य विषय | |||
ज्ञानकोश | इतिहास | भूगोल | कृषि |
गणित | अँग्रेजी | रीजनिंग | राज्यव्यवस्था |
डाउनलोड | एसएससी | रणनीति | क्विज़ |
अर्थव्यवस्था | विज्ञान | हिन्दी | जीवनी |
राज्यवार | हिन्दी | टेस्ट सीरीज़ (Unlimited) |
Related Posts:
- 721🔥 हद से ज़्यादा बार पूछे गए GK के प्रश्न | अभी रट लें | Download PDF
- विज्ञान के 120 प्रश्न जो UPSC, UPPSC, SSC में हमेशा पूछे जाते हैं | व्याख्या सहित
- वैदिक काल का इतिहास | सम्पूर्ण जानकारी
- 212 विश्व विख्यात व्यक्तित्व (संक्षेप में)| 212 World Famous Personalities in Hindi
- 185 महत्वपूर्ण आर्थिक शब्दावली | Financial Terminology
- पंचायती राज नोट्स | गठन | संरचना | आरक्षण | कार्य
- अल्फ्रेड नोबल की जीवनी | Biography of Alfred Nobel | Hindi
- 101 अक्सर पूछे जाने वाले खेल सम्बंधी प्रश्न - 101 Frequently Asked Questions Related to Games
- हडप्पा सभ्यता- सिन्धु घाटी की सभ्यता | Harappa/Hadappa Sabhyata in Hindi
- रसायन विज्ञान [283 Facts] ई बुक भाग 1 से 3 डाउनलोड | Chemistry Notes in Hindi | Download
- मौर्य साम्राज्य 🔥
- राज्यसभा | संरचना | गठन | पदाधिकारी | तुलना | शक्तियां | प्रश्न उत्तर
- भारत का प्रधानमंत्री VS अमेरिका का राष्ट्रपति | Election Process | Powers
- राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के अधिकारों एवं शक्तियों की तुलना
- SSC से सम्बंधित A to Z जानकारी | 84+ सवालों के जवाब | What is SSC ?
- 185 🔥 महत्वपूर्ण समितियां व आयोग और उनके कार्य | Download PDF | Samiti aur Aayog
- भारतीय संविधान के सभी अनुच्छेद | All Articles of Indian Constitution Hindi
- दिल्ली सल्तनत - सभी वंश
- प्राचीन इतिहास को जानने के स्त्रोत | सम्पूर्ण जानकारी
- स्वतंत्रता दिवस ( 15 August) पर भाषण, कविता, निबंध, इतिहास, अनमोल वचन, Q&A, Videos
1 thought on “भारत रत्न पुरस्कार और विजेताओं की सूची | Bharat Ratna Award & List of Winners in Hindi”
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 8 अगस्त को भारत रत्न दिया जाएगा। प्रणब मुखर्जी के अलावा 8 अगस्त को नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को भी भारत रत्न मिलेगा। बता दें कि इसी साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को भारत रत्न देने की घोषणा की थी।