• 4 मार्च, 2018 को अमेरिकी फिल्म उद्योग के सर्वाधिक प्रतिष्ठित 90वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार लॉस एंजिल्स, अमेरिका में प्रदान किया गया।
  • यह पुरस्कार ‘ऑस्कर पुरस्कार’ के नाम से भी प्रसिद्ध है।
  • प्रमुख पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार है-
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म-‘द शेप ऑफ वॉटर’ (The Shape of Water), निर्देशक-गुइलेरमो डेल टोरो (Guillermo del Toro)।
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-गुइलेरमो डेल टोरो (फिल्म-‘द शेप ऑफ वॉटर’)।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-गैरी ओल्डमैन (फिल्म-डार्केस्ट ऑवर)।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-फ्रांसेज मैकडोरमंड (Frances McDormand), फिल्म- थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी ।
  • सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता – सैम रॉकवेल (फिल्म-थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी)।

  • सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री-एलीसन जेनी (फिल्म-आई, टोनिया)।
  • सर्वश्रेष्ठ राइटिंग (ओरिजनल स्क्रीनप्ले)-गेट आउट (Get Out)।
  • सर्वश्रेष्ठ राइटिंग (एडाप्टेड स्क्रीनप्ले) -कॉल मी बाई योर नेम (Call Me by Your Name)।
  • सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म-ए फैनटैस्टिक वूमन (A fantastic Woman), स्पेनिश भाषा की फिल्म (देश-चिली)।
  • सर्वश्रेष्ठ परिधान डिजाइन-‘फैंटम थ्रेड’ (डिजाइनर-मार्क ब्रिजेस)।
  • सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग-डनकर्क (Dunkirk) (एडिटर-ली स्मिथ)।
  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन-ब्लेड रनर 2049।
  • सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फीचर फिल्म-‘कोको’।

  • सर्वश्रेष्ठ गीत-‘रिमेम्बर मी’ (फिल्म-कोको)
  • उल्लेखनीय है कि 90वें ऑस्कर अवॉर्ड में मरणोपरांत प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी तथा बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर को याद किया गया।
  • गौरतलब है कि इस बार फिल्म ‘द शेप ऑफ वॉटर’ को सर्वाधिक 13 श्रेणियों में नामित किया गया था। उसे सर्वाधिक 4 श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया।



Categorized in:

Tagged in:

,