अशोक चक्र


  • यह सम्मान सेना के जवान, आम नागरिक को जीवित या मरणोपरांत दिया जाता है। आज़ादी के बाद से क़रीब 40 अशोक चक्र सम्‍मान दिए गए हैं। इस सम्मान की स्‍थापना 4 जनवरी 1952 को हुई।
  • तब इसका नाम ‘अशोक चक्र, वर्ग-1’ था। सन् 1967 में इस सम्मान से वर्ग की शर्त का हटा दिया गया और इसके तीन सम्मान घोषित किए गए।

कीर्ति चक्र



  • कीर्ति चक्र भारत का शांति के समय वीरता का पदक है।
  • यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है।
  • यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है। वरियता में यह अशोक चक्र के बाद आता है।

शौर्य चक्र


  • शौर्य चक्र भारत का शांति के समय वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है।
  • यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है। वरियता में यह कीर्ति चक्र के बाद आता है।



Categorized in:

Tagged in:

,