भारत में कौन सा अयस्क बहुतायत में पाया जाता है ?

मोनाजाइट एवं थायोराइट परमाणु ईधन के रूप में प्रयुक्त किए जाने वाले .खनिज तत्व थोरियम के अयस्क है मोनाजाइट जिसमें 18% थोरियम होता है भारत के केरल तथा मद्रास के समुद्र तट की बालू में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है विश्व में थोरियम के इस अयस्क की सर्वाधिक मात्रा भारत तथा पश्चिमी अफ्रीका में पायी जाती है थोरियम के उस अयस्क को ब्रीडर रिएक्टर के माध्यम से यूरेनियम 233 में परिवर्तित करके परमाणु विद्युत् का उत्पादन किया जाता है.

सर्वप्रथम हड़प्पा संस्कृति का ज्ञान कब हुआ ?

सर्वप्रथम 1921 ई. में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अध्यक्ष जॉन मार्शल के निर्देशन में हड़प्पा स्थल का ज्ञान हुआ |

वहाबी विद्रोह का कारण क्या था ?

1831 ई० में टीटू मीर (मीर निसार अली) के नेतृत्व में बरासाट (बंगाल) में 1831 ई० में वहाबी विद्रोह हुआ। यह विद्रोह दाढ़ी पर कर लगाये जाने के प्रतिक्रिया के फलस्वरूप हुआ

भारत के कौन से क्षेत्र नए रामसर क्षेत्र रामसर स्थलों की सूची में शामिल हुए हैं ?

इनमें गुजरात के तीन आर्द्रभूमि क्षेत्र-किरिकिली पक्षी अभयारण्य (Kirikili Bird Sanctuary), पल्लीकर्नई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट (Pallikaranai Marsh Reserve Forest), व पिचवरम मैन्ग्रोव (Pichavaram Mangrove), मिजोरम का एक पाला आर्द्रभूमि (Pala Wetland) तथा मध्य प्रदेश का एक-साख्य सागर (Sakhya Sagar) शामिल हैं. इन्हें मिलाकर देश में रामसर स्थलों की कुल संख्या अब 54 हो गई है.

पृथ्वी के किस भाग में निकेल और लोहा की प्रधानता है ?

– निफे

प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ? और उसमें सदस्यों की संख्या कितनी थी ?

भीमराव अंबेडकर सदस्यों की संख्या 7

आंध्र प्रदेश राज्य का गठन किस वर्ष किया गया ?

-1953

तारे का रंग किस चीज़ का सूचक होता है ?

तारे का रंग ताप का सूचक होता है वस्तुत है तारे चमकती गैसों के पिंड हैं जो गुरुत्वाकर्षण बल के कारण एक दूसरे से बंधे रहते हैं जो तारा जितना अधिक चमकीला होता है उसका जीवनकाल उतना ही कम होता है तारों की स्पेक्ट्रम से ज्ञात होता है जबकि तारों की दूरी ज्ञात करने के लिए प्रकाश वर्ष का प्रयोग किया जाता है |

बौद्ध धर्म में धर्म चक्र प्रवर्तन किसे कहा गया है ?

-गौतम बुद्ध ने अपना पहला प्रवचन वाराणसी के समीप सारनाथ में दिया। इसे ही धम-चक्र-प्रवर्तन कहते हैं।

विनियोग विधेयक क्या है ?

अनुच्छेद 266 के अनुसार भारत की संचित निधि से धन संसद की अनुमति से ही निकाला जाएगा अर्थात विनियोग विधेयक माध्यम से ही धन निकाला जाएगा अन्यथा नहीं |

कारगिल दिवस का गठन किस वर्ष हुआ

-26 जुलाई

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर किस प्रदेश से संविधान सभा में सदस्य थे?

-मुंबई

क्रायोजेनिक्स क्या है ?

यह भौतिकी की वह शाखा है जिसके अन्तर्गत अत्यन्त निम्न तापों का उत्पादन किया जाता है व उनके गुणों का अध्ययन करते हैं। न्यून तापमानों (क्रायोजेनिक्स) का अनुप्रयोग चुम्बकीय प्रोत्थापन, अन्तरिक्ष यात्रा तथा शल्यकर्म में किया जाता है।

भारत की राष्ट्रीय आय की गणना सर्वप्रथम किसने की थी ?

भारत में राष्ट्रीय आय का अनुमान सर्वप्रथम दादा भाई नौरोजी ने 1868 ई0 में लगाया था, उन्होने अपनी पुस्तक “पॉवर्टी एवं अनब्रिटिश रुल इन इंडिया” में राष्ट्रीय आय की गणना की थी

विटामिन बी 2(राइबोफ्लेविन) की कमी से क्या होता है ?

विटामिन ‘बी’ 2 दूध, हरी सब्जियां, खमीर, मांस आदि में पायी जाती है इसकी कमी से जीभ में सूजन,मुख की त्वचा और होठों का फटना तथा आंखों का लाल हो जाना हो जाता है

सुभाष चंद्र बोस खेल संस्थान कहाँ अवस्थित है ?

– पटियाला

सर्वोच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे ?

– हीरालाल जी कानिया

पृथ्वी के भू-पर्पटी में कौन-सा तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है ?

-एलुमिनियम

नामीबिया से लाकर किस अभयारण्य में चीते छोड़े गए हैं ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के साथ देश को एक बड़ी सौगात मिली है. इस दिन प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय अभयारण्य में दक्षिण अफ्रीका से लाए जा रहे चीतों को देश को सौंपें. 70 साल बाद देश में चीते दिखे हैं.

हाइड्रोपोनिक्स क्या है ?

हाइड्रोपोनिक्स कृषि की एक ऐसी आधुनिक तकनीक है जिसमें मृदा का उपयोग किये बिना जल और पोषक तत्त्वों की सहायता से खेती की जाती है।

मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?

-25 जनवरी

विश्व ओज़ोन दिवस 2022 की थीम क्या है ?

विश्व ओज़ोन दिवस 2022 की थीम ”पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने वाला वैश्विक सहयोग” (Global Cooperation Protecting life on Earth) है।

राष्ट्रीय ध्वज की डिजाइन किसने तैयार की थी ?

– पिंगली वेंकैया

16वां प्रवासी भारतीय दिवस की थीम क्या है ?

16वां प्रवासी भारतीय दिवस नई दिल्ली में “आत्मनिर्भर भारत में योगदान” थीम के साथ आयोजित किया गया था।

नमस्ते योजना क्या है?

यह योजना सफाई कर्मचारियों को एक स्थायी आजीविका प्रदान करने और उनकी व्यावसायिक सुरक्षा को बढ़ाने का प्रयास करती है।

Categorized in:

Tagged in: