सन् 1954 में अपनी स्थापना के समय से ही साहित्य अकादमी प्रतिवर्ष भारत की अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त प्रमुख भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। पहली बार ये पुरस्कार सन् 1955 में दिए गए।

  • पुरस्कार की स्थापना के समय पुरस्कार राशि 5,000/- रुपए थी, जो सन् 1983 में ब़ढा कर 10,000/- रुपए कर दी गई और सन् 1988 में ब़ढा कर इसे 25,000/- रुपए कर दिया गया।
  • सन् 2001 से यह राशि 40,000/- रुपए की गई थी। सन् 2003 से यह राशि 50,000/- रुपए कर दी गई है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2016

विजेताओं का नाम कृति का नाम भाषा
निज़ाम सिद्दिक़ी माबाद-ए-जदिदिआत से नये अहेद की तखलिक़ियात तक (समालोचना) उर्दू
नासिरा शर्मा पारिजात (उपन्यास) हिन्दी
जेरी पिंटो एम एंड द बिग हूम (उपन्यास) अंग्रेज़ी
स्वराजबीर मसिआ दी रात (नाटक) पंजाबी
सीतानाथ आचार्य शास्त्री काव्यनिर्झरी (कविता) संस्कृत
ज्ञान पुजारी मेघमालार भ्रमण (कविता) असमिया
नृसिंह प्रसाद भादुड़ी महाभारतेर अष्टादशी (निबंध) बांग्ला
अंजु (अंजलि नार्जारी) आं माबोरै दं दासों (कविता) बोडो
छत्रपाल चेता (कहानी) डोगरी
कमल वोरा अनेकअेक (कविता) गुजराती
बोलवार महमद कु यिं स्वतंत्रायदा ओटा (उपन्यास) कन्नड
अज़ीज़ हाजिनी आने ख़ाने (समालोचना) कश्मीरी
एडविन जे.एफ़. डिसोजा काले भांगार (उपन्यास) कोंकणी
श्याम दरिहरे बड़की काकी एट हॉटमेल डॉट कॉम (कहानी) मैथिली
प्रभा वर्मा श्याममाधवम (कविता) मलयालम
मोइरांगथेम राजेन चेपथरबा ईशिंगपुन (कहानी) मणिपुरी
आसाराम लोमटे आलोक (कहानी) मराठी
गीता उपाध्याय जन्मभूमि मेरो स्वदेश (उपन्यास) नेपाली
पारमिता सत्पथी प्राप्ति (कहानी) ओड़िया
बुलाकी शर्मा मरदजात अर दूजी कहाणियां (कहानी) राजस्थानी
गोबिन्दचन्द्र माझी नालहा (कविता) संथाली
नन्द जावेरी आखर कथा (कविता) सिन्धी
वन्नादासन ओरु सिरु इसै (कहानी) तमिल
पापिनेनि शिवशंकर रजनीगन्धा (कविता) तेलुगु



Categorized in:

Tagged in:

,