वेम्बनाद झील

  • वेम्बनाद झील केरल में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि के रूप में एक रामसर स्थल है।
  • वेम्बनाद झील को 2002 में रामसर स्थल घोषित किया गया था।
  • रामसर कन्वेंशन के अनुसार इस नमभूमि को अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की झीलों की सूची में शामिल किया गया है।  
  • वेम्बनाद भारत में पश्चिम बंगाल में सुंदरबन के बाद 2114 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के साथ दूसरा सबसे बड़ा रामसर (दलदली) स्थल है। 
  • वेम्बनाद झील केरल के कोट्टयम जिले में स्थित है।
  • यह केरल की सबसे बड़ी और देश की सबसे लंबी झील है।
  • यह केरल के कई ज़िलों में फैली हुई है जो 2033.02 किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र को कवर करती है।
  • वेम्बनाड झील एक आकर्षक स्थल है। यह पर्यटन के लिये प्रसिद्ध है। 
  • यह झील प्रवासी पक्षियों का आश्रय है। 
  • प्रसिद्ध कुमारकोम पक्षी अभयारण्य इस झील के पूर्वी तट पर स्थित है। 
  • इसके साथ-साथ यहां ओणम के अवसर पर प्रसिद्ध नौका दौड़ का आयोजन भी किया जाता है।
  • वल्लम काली (यानी नेहरू ट्रॉफी बोट रेस) एक स्नेक बोट रेस है जिसका आयोजन हर वर्ष अगस्त माह में वेम्बनाड झील में किया जाता है।
  • वेम्बनाद झील में मछलियों की 100 प्रजातियां दर्ज की गई हैं जिनमें 92 फिन फिश और 8 शेलफिश प्रजातियां हैं।
  • कुछ विदेशी प्रजातियां जैसे इरिडिसेंट शार्क कैटफिश , रेड बेली फिश और तिलपिया भी वेम्बनाद झील के अलग अलग हिस्सों में पाई गई हैं।
  • 2018 के बाढ़ के बाद से इस झील में फ्रेश वॉटर प्रॉन की संख्या में काफी गिरावट आई है।
  • सर्वे में इस झील के जल की गुणवत्ता की भी जांच की गई जिसमें पाया गया कि इसके जल का pH मान 5.9 से 6.2 के बीच है।
  • केरल में इसे कई नामों से जाना जाता है। इस झील को वेम्बनाद कोल , वेम्बनाद कयाल , पुन्नामदा झील और कोच्चि झील के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस झील का स्रोत चार नदियों मीनाचिल , अचनकोविल, पम्पा और मणिमाला से संबंधित है।
  • यह एक संकीर्ण द्वीप द्वारा अरब सागर से अलग होती है तथा केरल में एक लोकप्रिय लेगून दरार का निर्माण करती है।
  • भारत सरकार ने इस झील के संरक्षण के लिये इसे ‘राष्ट्रीय जलभूमि संरक्षण योजना’ के दायरे में रखा है।

रामसर कन्वेंशन

  • रामसर सम्मलेन अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की नम भूमियों, विशेषकर जलप्रवाही पशु-पक्षियों के प्राकृतिक आवास से संबंधित एक कन्वेंशन है। 
  • यह आर्द्रभूमियों के धारणीय प्रयोग और संरक्षण को सुनिश्चित करने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है। 
  • रामसर ईरान का एक शहर है, जहाँ 1971 में इस तरह का सम्मलेन आयोजित किया गया था।

Categorized in: