कोसी नदी प्रणाली

  • कोसी एक सीमा-पार नदी है जो तिब्बत, नेपाल और भारत से होकर प्रवाहित होती है। 
  • इसका स्रोत तिब्बत में है जिसमें दुनिया की सबसे ऊँचाई पर स्थित भू-भाग शामिल है।
  • नेपाल के एक बड़े भाग से प्रवाहित होती हुई यह नदी गंगा के मैदानों में उतरती है। 
  • कोसी नदी की मुख्य सहायक नदियाँ तमोर नदी, अरुण नदी और सूर्य कोशी, तमाकोशी नदी, लिखूखोला हैं।
  • कोसी नदी की लंबाई लगभग 720 किलोमीटर है।
  • यह नदी भारत के उत्तरी बिहार में कटिहार ज़िले के कुर्सेला के पास गंगा में मिलने से पहले कई शाखाओं में बँट जाती है। 
  • भारत में ब्रह्मपुत्र के बाद कोसी में अधिकतम मात्रा में गाद और रेत पाई जाती है।  
  • कोसी नदी को अपनी विनाशकारी बाढ़ों के लिया जाना जाता है। इस कारण इसे “बिहार का शोक” भी कहते हैं। उपजाऊ कृषि भूमि के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।
  • कोसी नदी अपने रास्ते बदलती रहती है इसलिय इसे घूमती-फिरती नदी भी कह सकते हैं।
  • कोसी परियोजना भारत तथा नेपाल की संयुक्त परियोजना है। 
  • इस नदी पर जल के नियंत्रण के लिए भारत सरकार और नेपाल सरकार ने 1954 में एक सयुंक्त समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।

Categorized in: