मौसम

  • किसी स्थान के तापमान, वायुदाब, पवन, आर्द्रता, वर्षण, धूप, मेघाच्छादन आदि के संदर्भ में थोड़े समय की वायुमंडलीय दशा को उस स्थान का मौसम कहते हैं।

 ऋतु

  • वर्ष की वह अवधि जिसमें मौसम दशायें लगभग समान होती हैं और जो पृथ्वी के अक्ष के झुकाव और उसके द्वारा सूर्य का परिक्रमण करने के परिणाम स्वरूप बनती हैं, ऋतु कहते हैं।

 जलवायु

  • किसी बड़े क्षेत्र के पिछले अनेक वर्षों के औसत मौसम की दशाए, जो अपेक्षाकृत स्थाई होती हैं, को उस क्षेत्र की जलवायु कहते हैं।

मौसम और जलवायु में अन्तर

मौसम

 1. मौसम में किसी सीमित क्षेत्र की वायुमण्डलीय दशाओं की लघु अवधि (प्रायः एक दिन या एक सप्ताह) का अध्ययन किया जाता है।

 2.मौसम वायुमंडलीय तत्त्वों, जैसे तापमान अथवा आर्द्रता में से किसी एक से भी प्रभावित हो सकता है।

 3.मौसम अक्सर बदलता रहता है।

 4.इसका प्रभाव किसी देश के छोटे से भाग में अनुभव किया जाता है।

 5.किसी स्थान पर वर्ष में विभिन्न प्रकार के मोसम का अनुभव किया जा सकता है।

जलवायु  

1.  जलवायु में, बड़े क्षेत्र की लम्बी अवधि की मौसम संबंधी दशाओं के औसत का अध्ययन किया जाता है।

2.  जलवायु वायुमण्डल के विभिन्न तत्त्वों के संयुक्त प्रभाव की देन है।

3.  यह लगभग स्थायी है।

4.  जलवायु के प्रभाव को किसी महादीप के विशाल क्षेत्र में देखा जा सकता है।

5.  किसी स्थान पर एक ही प्रकार की जलवायु होती है।

Categorized in: