बात Cyclone और Tornado की हो तो आपकी ज़रूर दुविधा होगी कि इन दोनों में क्या अंतर होता है। इसलिए आइए इस लेख के माध्यम से हम Cyclone और Tornado के बीच अंतर को जानें।

Cyclone क्या होता है

  • Cyclone एक पानी की सतह पर उठने वाला तूफान है।
  • हवाएं जब तूफानी रूप से घेरा बनाकर चलती हैं, तब साइक्लोन आता है।
  • भारत के संदर्भ में यह तटीय प्रदेशों से उठता है।
  • उदाहरण के तौर पर बंगाल की खाड़ी में बनने वाला तूफान मोका है।
  • इसी का रूप है हरिकेन और टायफून।
  • फ्लोरिडा के तट से उठने वाला तूफान हरिकेन के रूप में जाना जाता है, जबकि फिलिपिंस के तट पर आकर यह तायफून कहलाता है।

Tornado क्या होता है

  • Tornado जमीन की सतह पर उठने वाला तूफान है।
  • इसमें भी हवाएं तूफानी रूप से घेरा बनाकर चलती हैं, जो अपने रास्ते में आने वाली सभी चीजों को उखाड़ फेंकती हैं।
  • अमेरिका में इस तरह के तूफान को ट्वीस्टर भी कहा जाता है।
  • भारत में हम इसे बवंडर के रूप में जानते हैं।
  • कई बार बवंडर की रफ्तार 325 किलोमीटर प्रतिघंटा से भी अधिक हो सकती है।
  • इनके आकार की बात करें, तो यह फनल की तरह दिखता है, जिसमें तेज हवाओं का घेरा होता है।
  • इस तरह के तूफान अधिकांश रूप से उत्तरी और दक्षिण अमेरिका में देखने को मिलते हैं।

Cyclone और Tornado में प्रमुख अंतर

  • Cyclone हमेशा पानी की सतह पर बनते हैं, जहां पर गर्म हवा की तरंगे मौजूद होती हैं, जबकि Tornado जमीन के ऊपर बनते हैं, जो कि जमीन से आसमान तक जुड़े होते हैं।
  • Cyclone की अवधि लंबी होती है। कुछ मामलों में यह 31 दिनों तक होते हैं, जबकि Tornado के मामले में ऐसा नहीं है। यह कुछ मिनट से लेकर कुछ घंटों तक हो सकते हैं।
  • Cyclone में हवाओं की रफ्तार 300 किलोमीटर प्रतिघंटा से कम होती है, जबकि Tornado में हवाओं की रफ्तार अधिक होती है।
  • Cyclone का पूर्वानुमान कुछ दिनों पहले लगाया जा सकता है, जबकि Tornado का पता लगाने के लिए कम समय होता

हाल ही में बंगाल की खाड़ी में बन रहा Cyclone बहुत ही चर्चा में है। हर साल अलग-अलग समय पर हमें विभिन्न प्रकार के साइक्लोन सुनने और पढ़ने को मिलते हैं, जो कि एक प्राकृतिक आपदा है। मौसम विज्ञान एजेंसियां पूर्वानुमान बताकर इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं को लेकर हमें अलर्ट करती रहती हैं। वहीं, Tornado भी एक बेहद खतरनाक प्राकृतिक आपदा है, जिसके बारे में हम अक्सर सुनते हैं। यह दोनों ही आपदाएं जीवन के लिए अधिक नुकसानदायक होती हैं।

CycloneTornado
पानी की सतह पर बनते हैं, जहां पर गर्म हवा की तरंगे मौजूद होती हैं।जमीन के ऊपर बनते हैं, जो कि जमीन से आसमान तक जुड़े होते हैं।
अधिक अवधि तक होते हैं, कुछ मामलों में 31 दिनों तक होते हैं।कुछ मिनट से लेकर कुछ घंटों तक होते हैं।
हवाओं की रफ्तार कम होती है, आमतौर पर 300 किलोमीटर प्रतिघंटा से कम होती है।हवाओं की रफ्तार अधिक होती है, आमतौर पर 400 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक होती है।
पूर्वानुमान लगाने के लिए कुछ दिनों पहले जाना जाता है। उदाहरण के तौर पर, बंगाल की खाड़ी में बन रहा Cyclone चेतावनी दिनों पहले ही जारी कर दी गई थी।पता लगाने के लिए कम समय होता है। उदाहरण के तौर पर, एक बवंडर का पता लगाने के लिए बहुत कम समय होता है।
भारत में तटीय प्रदेशों से उठते हैं। उदाहरण के तौर पर, बंगाल की खाड़ी में बन रहा Cyclone मोका चर्चाओं में है।अधिकांश रूप से उत्तरी और दक्षिण अमेरिका में देखने को मिलते हैं

Categorized in:

Tagged in: