• 13 अप्रैल, 2018 को फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।
  • निर्माता एवं निर्देशक रीमा दास द्वारा निर्देशित आसामी (Assamese) फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार्स’ (Village Rockstars) को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए स्वर्ण कमल प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • अन्य प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
  • सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म-(रजत कमल) ‘न्यूटन’ (निर्देशक-अमित वी मासूरकर, निर्माता-मनीष मुंद्रा)।
  • एक निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ नवोदित फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार (स्वर्ण कमल)-‘सिनजर’ (Sinjar) (निर्देशक-पामपैली)।
  • संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म (स्वर्णकमल), बाहुबली-द कॉनक्लूजन’ (तेलुगु) (निर्देशक-एस.एस. राजमौली)।
  • राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार (रजत कमल) ‘धप्पा’ (Dhappa) (मराठी) (निर्देशक-निपुण धर्माधिकारी)।
  • सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म (रजत कमल) ‘आलोरूक्कम’ (AALORUKKAM) (मलयालम), (निर्देशक-वी.सी. अभिलाष)

  • पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म (रजत कमल)-‘इरादा’ (हिन्दी), (निर्देशक-अर्पणा सिंह)।
  • सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म (स्वर्ण कमल)-‘म्होरक्या’ (Mhorkya) (मराठी), (निर्देशक-अमर भारत दियोकर)।
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (स्वर्ण कमल)-जयराज (फिल्म-‘भयानकम’) (मलयालम)।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (स्वर्ण कमल)-रिद्धि सेन (फिल्म-नगरकीर्तन) (बंगाली)।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (स्वर्ण कमल)-श्रीदेवी (फिल्म-मॉम)-(हिंदी)।
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (रजत कमल)-फहद फाजिल (फिल्म-थोंडीमुथलुम दृक्सक्षियुम Thondimuthalum Driksakshiyum) (मलयालम)।
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (रजत कमल)-दिव्या दत्ता (फिल्म-इरादा) (हिंदी)
  • सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार (रजत कमल)-भानिता दास (फिल्म-विलेज रॉकस्टार्स) (आसामी)।

  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (रजत कमल)-के.जे. यसूदास (K.J. Yesudas) (पोय मंरजा कलम)।
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका (रजत कमल)-शाशा तिरूपति (Shashaa Tirupati)।
  • विशेष ज्यूरी पुरस्कार-‘नगरकीर्तन’ (निर्देशक-कौशिक गांगुली)।
  • सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव-आर.सी. कमलाकन्नन (R.C. Kamalakannan) (फिल्म-बाहुबली-2)
  • निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ नवोदित फिल्म-‘वॉटर बेबी’ (निर्देशक-पिया शाह)।
  • फिल्म ‘कातरू वेलीइदई’ के लिए ए.आर. रहमान को बेहतरीन संगीत निर्देशन का पुरस्कार दिया जाएगा।
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी-‘गणेश आचार्य’ (संगीत-‘गोरी तू लट्ठ मार’, फिल्म-टॉयलेट एक प्रेम कथा)।
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन डॉयरेक्शन पुरस्कार-‘बाहुबली-2’।

  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 3 मई, 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदान किए जाएंगे।



Categorized in:

Tagged in: