चण्डीगढ | सामान्य ज्ञान | सभी महत्वपूर्ण तथ्य
- स्थापना -वर्ष 1966
- क्षेत्रफल -114 वर्ग किमी
- लिंगानुपात -818
- भाषा -पंजाबी, हिन्दी व अंग्रेजी
- राजधानी -चण्डीगढ़
- जनसंख्या -1054686
- साक्षरता -86.43%
- जनसंख्या घनत्व -9252
- जिलों की संख्या -1
इतिहास
- भारत के विभाजन के पश्चात् पंजाब का विभाजन भारत तथा पाकिस्तान मे कर दिया गया। पंजाब की पूर्व राजधानी लाहौर पाकिस्तान मे चली गई।अत: एक नई राजधानी की आवश्यकता पड़ी।
- चण्डीगढ की वास्तु रचना फ्रांस में जन्मे वास्तुकार ली कार्बुजिए ने 1950 के दशक में की।
- चण्डीगढ वर्ष 1966 मे सघ शासित प्रदेश बना। यह पंजाब तथा हरियाणा दोनो की राजधानी है।
भौगोलिक विशेषताएं
- इसके उत्तर तथा पश्चिम में पंजाब तथा पूर्व व दक्षिण में हरियाणा है ।
- प्रमुख उद्यान -रोज गार्डन, बोगनविलिया गार्डन, जापानी उद्यान, टोपियरी गार्डन, फ्रेगरेन्स गार्डन, लीजन वैली, म्यूजिकल फाउण्टेन पार्क, सुखन झील, कैक्टस गार्डन, रॉक गार्डन, राजेन्द्र उद्यान, बोटेनिकल गार्डन, सिल्वीपाई।
- पर्यटन स्थल -कैपिटल कॉप्लेक्स (हरियाणा व पंजाब के प्रशासनिक भवन ) रॉक गार्डन, रोज गार्डन, सुखना झील (बत्तखों व गीज प्रवासी पक्षी) ।