एशियाई खेल 2018 (Asian Games 2018)


एशियाई खेलों का आयोजन कब और कहां हुआ (When and where was the Asian Games organized)

  • एशियाई खेलों का आयोजन 18 अगस्त से 2 सितम्बर 2018 के मध्य इण्डोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग शहरों में किया गया।
  • ऐसा पहली बार हुआ जब एशियाई खेल दो नगरों जकार्ता तथा दक्षिण सुमात्रा प्रान्त की राजधानी पालेमबांग में आयोजित किए गए |
  • उद्घाटन व समापन समारोह जकार्ता के गेलोरा बुंग कर्णों स्टेडियम में आयोजित हुए |


एशियाई खेल 2018 के शुभंकर (Asian Games 2018 mascot)

  • एशियाई खेल 2018 में इस बार तीन शुभंकर जारी हुए जो भिन-भिन पक्षी, बवियन हिरण अतुंग तथा जावी गैण्डा काका थे।
  • ये तीनों ही क्रमशः देश के पूर्वी, मध्य तथा पश्चिमी भागों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके साथ ही वे क्रमशः रणनीति, गति तथा ताकत को भी दर्शाते हैं।

एशियाई खेल 2018 में किन नए खेलों को शामिल किया गया (New Games included in Asian Games 2018)

  • इस बार ईस्पोर्ट्स तथा कैनोए पोलो को भी प्रदर्शनी खेलों के रूप में शामिल किया गया है। ईस्पोर्ट्स को 2022 एशियाई खेलोंं में मुख्य खेलों में शामिल किया जायेगा |

एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन (Performance of India in Asian Games)

  • एशियाई खेलों का 18वां आयोजन भारत के लिए यादगार साबित हुआ| जकार्ता-पालेमबांग में भारत ने शानदार प्रदर्शन कर एशियाड में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बना लिया है |
  • 18वें एशियाई खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन के जरिये बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली| जकार्ता-पालेमबांग एशियन गेम्स में भारत ने अब तक 69 पदक जीतकर एशियाडमें सर्वाधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया है| यह पहला मौका है, जब भारत ने एशियाई खेलों में इतने पदक जीते हैं |

  • 18वें एशियाई खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 69 है| 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज मेडल के साथ वह पदक तालिका में 8वें स्थान पर है |

2022 एशियाई खेलों का आयोजन कहाँ होगा? (Where will the 2022 Asian Games be held?)

  • 2022 एशियाई खेलउन्नीसवें एशियाई खेल का आयोजन हांगझोऊ, चीन में 10 सितम्बर से 25 सितम्बर 2022 तक आयोजित होंगा। हांगझोऊ चीन का तीसरा नगर है जो एशियाई खेलों का आयोजन कर रहा है।
  • इससे पहले बीजिंग 1990 में तथा ग्वांगझू 2010 में यह प्रतियोगिता आयोजित कर चुका है।

एशियाई खेल 2018 पदक तालिका (Asian Games 2018 Medal Table)

रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 चीन (China) 132 92 65     289
2 जापान (Japan) 75 56 74     205
3 कोरिया (Korea) 49 58 70     177
4 इंडोनेशिया (Indonesia)
31 24 43      98
5 उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) 21 24 25      70
6 ईरान (Iran) 20 20 22      62
7 चीनी तायपेई (Chinese Taipei) 17 19 31      67
8 भारत (India) 15 24 30      69
9 कजाखस्तान (Kazakhstan) 15 17 44      76
10 उत्तरी कोरिया (North Korea) 12 12 13      37

tags -: 2018 asian games, eshiyaee khel 2018 ke shubhankar kya the,2018 asian games football, 2018 asian games mascot, 2018 asian games esports, 2018 asian games medal table, jakarta palembang 2018 asian games recent results, jakarta palembang 2018 asian games medals by country, asian games 2018 schedule, asian games 2022




Categorized in: