नोबेल पुरस्कार विजेता-2021

शांति के लिए नोबेल पुरस्कार

  • वर्ष 2021 शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मारिया रेसा  और दमित्री आंद्रेविच मुरातोव को प्रदान किया गया है
  • इन दोनों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए सम्मानित किया गया है।
  • यह दोनों विजेता पत्रकार हैं।

चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार

  • अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस और अर्देम पटापाउटियन  को प्रतिष्ठित “2021 चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार” प्रदान किया गया है।
  • उन्होंने तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की अपनी खोजों के लिए यह पुरस्कार जीता।
  • पुरस्कार देने वाली संस्था के अनुसार, ये खोजें नई दर्द निवारक दवाओं के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकती हैं।

भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार

  • भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2021 स्यूकुरो मानेबे(जापान) , जियोर्जियो परिसी( इटली)और क्लाउस हासेलमैन(जर्मनी) तीन वैज्ञानिकों को प्रदान किया गया है।
  • “पृथ्वी की जलवायु की भौतिक मॉडलिंग, परिवर्तनशीलता की मात्रा निर्धारित करने और ग्लोबल वार्मिंग की मज़बूती से भविष्यवाणी करने” में उनके काम के लिए स्यूकुरो मानेबे और क्लाउस हासेलमैन को सम्मानित किया गया।
  • इस पुरस्कार का दूसरा भाग जियोर्जियो परिसी को “interplay of disorder and fluctuations in physical systems from atomic to planetary scales” की खोज के लिए दिया गया था।

साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार

  • तंजानिया के उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह  को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021 प्रदान किया गया।
  • अब्दुलरजाक गुरनाह को “उपनिवेशवाद के प्रभाव” और संस्कृतियों और महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थियों के भाग्य के करुणामय विवरण के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार

  • वर्ष 2021 का तीन अर्थशास्त्रियों डेविड कार्ड, जोशुआ अंग्रिस्ट  और गुइदो इम्बेन्स  को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार

  • वर्ष 2021 का रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को प्रदान किया गया।

Categorized in: