खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization- FAO)

  • खाद्य एवं कृषि संगठन का गठन वर्ष 1945 में क्यूबेक सिटी, कनाडा में संयुक्त राष्ट्र के पहले सत्र में किया गया था।
  • FAO संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो भुखमरी को समाप्त करने के लिये अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्त्व करती है।
  • खाद्य एवं कृषि संगठन का कार्य वश्विक पोषण स्‍तर को उठाना, ग्रामीण जनसंख्‍या का जीवन बेहतर करना और विश्‍व अर्थव्‍यवस्‍था की वृद्धि में योगदान करना है ताकि सभी के लिये सुपोषण एवं खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
  • विकासशील देशों में कृषि के विकास में FAO की महत्वपूर्ण भूमिका है। 
  • FAO विकासशील देशों को बदलती तकनीक जैसे कृषि, पर्यावरण, पोषक तत्व और खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी देता है।
  • FAO की द्विवार्षिक बैठक होती है, जिसमें पिछले दो वर्ष में किये गए कार्यो की समीक्षा और आगामी दो वर्षो के लिए बजट पारित किया जाता है।
  • FAO का सामान्य वित्त-पोषण उसके सदस्यों द्वारा वहन किया जाता है।
  • वर्तमान में इसके सदस्य देश 197 हैं।
  • FAO का मुख्यालय रोम, इटली में स्थित है।
  • वर्तमान में FAO के महानिदेशक चीन के क्यू डोंग्यू हैं।
  • FAO के आठ विभाग हैं-
  1. प्रशासन एवं वित्त
  2. आर्थिक और सामाजिक
  3. फिशरीज
  4. वानिकी
  5. सामान्य विषय और सूचना
  6. सतत विकास
  7. कृषि और उपभोक्ता सुरक्षा
  8. तकनीकी सहयोग

विश्व खाद्य दिवस

  • 1945 में  संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के स्थापना दिवस की याद में हर वर्ष 16 अक्तूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।
  • प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को पूरे विश्व में कई संगठनों के द्वारा विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।
  • वर्ष 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने खाद्य उत्पादन और खपत में बदलाव के तरीकों पर चर्चा करने के लिये पहला खाद्य प्रणाली शिखर सम्मेलन का आयोजन किया।
  • यह वैश्विक स्तर पर भूख की समस्या का समाधान करने के लिये प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
  • यह दिवस विश्व खाद्य कार्यक्रम (नोबेल शांति पुरस्कार 2020 से सम्मानित ) और कृषि विकास के लिये अंतर्राष्ट्रीय कोष जैसे संगठनों द्वारा भी मनाया जाता है।
  • विश्व खाद्य दिवस के द्वारा खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाते हुए भुखमरी से जूझ रहे लोगों के लिए आवश्यक कार्रवाई समेत सभी के लिए स्वस्थ भोजन उपलब्ध करवाने के समन्वित प्रयासों को बढ़ावा दिया जाता है। 
  • वर्ष 2021 विश्व खाद्य दिवस की थीम
  • “हमारे कार्य हमारा भविष्य हैं- बेहतर उत्पादन, बेहतर पोषण, बेहतर वातावरण और बेहतर जीवन”

(Our actions are our future- Better production, better nutrition, a better environment and a better life).

Categorized in: