इंदिरा गांधी पुरस्कार

  • शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिये ‘इंदिरा गांधी पुरस्कार’ की स्थापना वर्ष 1986 में ‘इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट’ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में की गई थी।
  • इसमें एक प्रशस्ति पत्र के साथ 25 लाख रुपए का मौद्रिक पुरस्कार शामिल है।
  • यह इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हर साल प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार उन व्यक्तियों या संगठनों को दिया जाता है, जो अंतर्राष्ट्रीय शांति और विकास सुनिश्चित करने के लिये काम करते हैं।
  • यह पुरस्कार सुनिश्चित करता है कि वैज्ञानिक खोजों का उपयोग स्वतंत्रता और बेहतर मानवता के दायरे को आगे बढ़ाने तथा एक नई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था बनाने के लिये किया जाए।

हाल ही में एक नागरिक समाज संगठन- ‘प्रथम’ को वर्ष 2021 के लिये शांति, निरस्त्रीकरण और विकास हेतु ‘इंदिरा गांधी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

प्रथम एनजीओ

  • प्रथम एनजीओ एक अभिनव शिक्षण संगठन है।
  • ‘प्रथम’ भारत और दुनिया भर में वंचित बच्चों के बीच शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु समर्पित संगठन है।
  • एनजीओ की स्थापना 1995 में फरीदा लांबे और माधव चव्हाण  ने की थी। यह भारत के सबसे बड़े गैर-सरकारी संगठनों में से एक है।
  • यह शिक्षा प्रणाली में कमियों को दूर करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले, कम लागत वाले और दोहराए जाने योग्य हस्तक्षेपों पर केंद्रित है।
  • इसकी स्थापना मुंबई में झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा देने के लिए की गई थी।

Categorized in: