अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (International Atomic Energy Agency – IAEA)

  • IAEA परमाणु क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु सहयोग केंद्र है।
  • इसे वर्ष 1957 में दुनिया के “शांति के लिये परमाणु” संगठन के रूप में स्थापित किया गया था। 
  • यह संगठन परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने और किसी भी सैन्य उद्देश्य के लिये परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को रोकने का कार्य करता है।
  • यह संगठन संयुक्त राष्ट्र के प्रत्यक्ष नियंत्रण में नहीं आता है।
  • एक अंतर्राष्ट्रीय संधि के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसकी स्थापना की गई थी।
  • IAEA संधि के अनुसार, यह संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद् दोनों को रिपोर्ट करता है।
  • IAEA सचिवालय का मुख्यालय ऑस्ट्रिया के विएना शहर में है।
  • IAEA दुनिया भर में परमाणु प्रौद्योगिकी और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग में वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग हेतु एक अंतर-सरकारी मंच के रूप में भी कार्य करता है।

Categorized in: