अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन

  • अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन यानी इंटरपोल एक अंतर-सरकारी संगठन है।
  • इंटरपोल अर्थात इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन एक ऐसी संस्था है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों की पुलिस के बीच समन्वय का कार्य करती है | 
  • इंटरपोल 194 सदस्य देशों के पुलिस बलों के बीच समन्वय स्थापित करने में मदद करता है।
  • प्रत्येक सदस्य देश में इंटरपोल का नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (NCB) होता है। यह उन देशों के राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन को अन्य देशों और जनरल सचिवालय से जोड़ता है।
  • केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को भारत के ‘नेशनल सेंट्रल ब्यूरो’ के रूप में नामित किया गया है।
  • इसका सचिवालय सदस्य देशों को कई प्रकार की विशेषज्ञता और सेवाएँ प्रदान करता है।
  • भारत इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था अर्थात इंटरपोल का सदस्य वर्ष 1949 में बना था |
  • इंटरपोल का मुख्यालय ल्यों, फ्राँस में स्थित है। 

हाल ही में ‘केंद्रीय जांच ब्यूरो’ (CBI) के विशेष निदेशक ‘प्रवीण सिन्हा’ को ‘अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन’ (इंटरपोल) की कार्यकारी समिति में एशिया का प्रतिनिधि चुना गया है।

Categorized in: