अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

  • दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य योग के लाभ के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना है।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पहली बार वर्ष 2015 में मनाया गया था।
  • वर्ष 2022 योग दिवस की थीम Yoga For Humanity है।
  • भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र के उद्घाटन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विचार के लिए प्रस्ताव रखा था।
  • संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर, 2014 में प्रस्ताव पारित किया और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित कर दिया। 
  • पहला योग दिवस 2015 में राजपथ, नई दिल्ली में मनाया गया था। इसने 35,985 लोगों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा योग सत्र होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
  • योग एक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई। 
  • योग शब्द संस्कृत का शब्द है जिसका अर्थ है जुड़ना। 
  • योग शरीर और चेतना के एकीकरण का प्रतीक है। 
  • योग में 84 शास्त्रीय आसन हैं जैसे ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन आदि।

Categorized in: