बंदरगाह

  • किसी बड़े जल निकाय से जुड़ा हुआ ऐसा छोटा जलसमूह होता है जहाँ जलयानों और नावों को बड़े जल निकाय के खुले पानी से आश्रय मिलता है। यहाँ से लोग व समान इन जल वाहनों से भूमि पर आ-जा सकते हैं,बंदरगाह कहते हैं

विश्व के प्रमुख 10 बन्दरगाह

1.शंघाई का बन्दरगाह

  • 2005 से ही शंघाई का बन्दरगाह विश्व का सर्वाधिक व्यस्त बन्दरगाह है। पूरे चीन और शेष दुनिया में भी इसे भविष्य के प्रमुख महानगर के रूप में माना जाता है। यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा में स्थित यह पूर्वी चीन तट के मध्य भाग में यांग्त्ज़ी नदी के मुहाने के दक्षिण किनारे पर स्थित है।

2.सिंगापुर का बंदरगाह

  • सिंगापुर का बंदरगाह  दुनिया के सबसे व्यस्त बंदरगाहों में से एक बन गया और इस अवधि के दौरान सेवा एवं पर्यटन उद्योग में भी काफी तेजी से वृद्धि हुई ।
  •  सिंगापुर एक महत्वपूर्ण परिवहन हब और एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरा ।

3.शेन्ज़ेन का बंदरगाह 

  • शेन्ज़ेन प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, विनिर्माण, वित्त और परिवहन के क्षेत्र में एक वैश्विक केंद्र है, और शेन्ज़ेन का बंदरगाह दुनिया का चौथा सबसे व्यस्त कंटेनर बंदरगाह है। 
  • शेन्ज़ेन मोटे तौर शाही काल से स्थापित बाओआन काउंटी की प्रशासनिक सीमाओं का अनुसरण करता है। यह बंदरगाह चीन स्थित है।

4.हांगकांग का बंदरगाह 

  • दक्षिण चीन सागर द्वारा स्थित हांगकांग का बंदरगाह , एक गहरे पानी का बंदरगाह है जो कंटेनरीकृत निर्मित उत्पादों में व्यापार का प्रभुत्व है , और कुछ हद तक कच्चे माल और यात्रियों के लिए।

5.निंग्बो झोउशान बंदरगाह 

  • माल ढुलाई के मामले में निंग्बो झोउशान पोर्ट शंघाई के बाद चीन का सबसे विशाल कंटेनर बंदरगाह है।

6.बुसान बंदरगाह

  • बुसान मेट्रोपोलिटन सिटी जिसे बुसान के नाम से जाना जाता है, दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा बंदरगाह नगर और सियोल के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसँख्या वाला महानगर है।

7.’चिंगदाओ’ बंदरगाह

  • ‘चिंगदाओ’ का मतलब ‘हरा द्वीप’ होता है।
  • चीन की प्रशासन प्रणाली में इस शहर को “उप-प्रांतीय नगर’ का दर्जा हासिल है।
  • यह पीले सागर के छोर पर शानदोंग प्रायद्वीप पर स्थित एक महत्वपूर्ण बंदरगाह, नौसैनिक छावनी और औद्योगिक शहर है। चिंगदाओ शहर से इसी ‘चिंगदाओ’ (Tsingtao) नाम का एक प्रसिद्ध बीयर दुनिया-भर में निर्यात होता है।

8.गुआंगज़ौ बंदरगाह

  • शहर का मुख्य बंदरगाह पूरे दक्षिण चीन का सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र है।
  • बंदरगाह राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी गुआंगज़ौ पोर्ट ग्रुप कंपनी द्वारा संचालित है। यह दुनिया भर के 80 देशों और क्षेत्रों में तीन सौ बंदरगाहों से जुड़ा है। गुआंगज़ौ के बंदरगाह में आज हुआंगपु का पूर्व बंदरगाह शामिल है।

9.जेबेल अली बंदरगाह 

  • दुबई के उत्तरी छोर पर स्थित जेबेल अली बंदरगाह दुनिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित गहरे पानी का बंदरगाह है और भारतीय उपमहाद्वीप, अफ्रीका और एशिया से आने वाले कार्गो का संचालन करता है.

10.तियानजिन बंदरगाह 

  • तियानजिन शहर का मुख्य बंदरगाह पूरे दक्षिण चीन का सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र है। यह बंदरगाह चीन स्थित है।

Categorized in: