गोदावरी नदी

  • गोदावरी नदी प्रायद्वीपीय भाग का सबसे बड़ा नदी तंत्र है।
  • गोदावरी नदी को दक्षिण की गंगा भी कहा जाता है।
  • यह महाराष्ट्र में नासिक ज़िले के पास त्र्यंबकेश्वर से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
  • गोदावरी अपवाह तंत्र महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश, कर्नाटक तथा पुद्दुचेरी के मध्य क्षेत्र के छोटे हिस्सों में फैला हुआ है।
  • यह 1465 किलोमीटर लंबी नदी है।
  • प्रवरा, पूर्णा, मंजरा, पेनगंगा, वर्धा, वेनगंगा, प्राणहिता (वेनगंगा, पेनगंगा, वर्धा का संयुक्त प्रवाह), इंद्रावती, मनेर और सबरी गोदावरी की सहायक नदियाँ है।
  • गोदावरी नदी की सहायक नदियाँ महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश राज्यों से गुज़रती हैं।
  • गोदावरी नदी के जलग्रहण क्षेत्र का 49% भाग महाराष्ट्र में 20% भाग मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में और शेष भाग आंध्र प्रदेश में पड़ता है।
  • गोदावरी नदी के जल का बंँटवारा आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और कर्नाटक के बीच विवाद का प्रमुख कारण है।
  • नासिक में गोदावरी नदी के तट पर कुंभ मेला  लगता है।
  • गोदावरी बेसिन में स्थित कलसुबाई , महाराष्ट्र की सबसे ऊँची चोटी है।
  • कृष्णा-गोदावरी बेसिन संकटग्रस्त ओलिव रिडले समुद्री कछुओं के प्रमुख निवास स्थलों में से एक है। 
  • गोदावरी मछली की एक संकटग्रस्त प्रजाति फ्रिंज्ड-लिप्पड कार्प अर्थात् लाबियो फिम्ब्रिएटस का निवास स्थल भी है।
  • गोदावरी डेल्टा में अवस्थित कोरिंगा मैंग्रोव वन क्षेत्र के एक हिस्से कोकोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य  घोषित किया गया है।

गोदावरी बेसिन में अवस्थित प्रमुख अभयारण्य/राष्ट्रीय पार्क/टाइगर रिज़र्व

  • इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान
  • कवाल वन्यजीव अभयारण्य
  • कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान
  • किन्नेरसानी वन्यजीव अभयारण्य
  • बोर वन्यजीव अभयारण्य
  • कोल्लेरू वन्यजीव अभयारण्य
  • मंजीरा वन्यजीव अभयारण्य
  • पापिकोंडा वन्यजीव अभयारण्य 
  • पेंच राष्ट्रीय उद्यान 
  • तडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व 

Categorized in: