भूपेन हजारिका 

  • 08 सितंबर, 2022 को महान गायक भूपेन हज़ारिका का 96वां जन्मदिन मनाया गया।
  • गूगल ने महान गायक भूपेन हज़ारिका के जन्म दिवस पर उनके सम्मान में एक डूडल बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • भूपेन हजारिका को एक महान गायक, गीतकार, संगीतकार, कवि और फिल्मकार के रूप में जाना जाता है।
  • वे असम की संस्कृति तथा संगीत के भी काफी अच्छे जानकार थे। 
  • भूपेन हजारिका का जन्म 08 सितंबर 1926 में असम के तिनसुकिया ज़िले के छोटे शहर सादिया में हुआ था।
  • वर्ष 1942 में गुवाहाटी से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद भूपेन हजारिका वाराणसी चले गए और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था।
  • उन्होंने न्यूयॉर्क में कोलंबिया विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।
  • भूपेन हजारिका आदिवासी संगीत से काफी ज़्यादा प्रभावित थे। 
  • वर्ष 1939 में ही मात्र 12 वर्ष की उम्र में भूपेन हजारिका ने असमिया फिल्म इंद्रमालती के लिये पहला गीत गाया था। 
  • उन्होंने कई बंगाली और हिंदी फिल्मों के लिये भी रचना, लेखन और गायन का कार्य किया। 
  • भूपेन हजारिका को वर्ष 1976 में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  •  उन्हें वर्ष 1977 में पद्मश्री और वर्ष 1987 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उन्होंने वर्ष 1999-2004 तक संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष के तौर पर भी कार्य किया।
  • असाधारण रूप से प्रतिभाशाली व्यक्ति हजारिका का 5 नवंबर, 2011 को निधन हो गया था।
  • भूपेन हजारिका को मरणोपरान्त वर्ष 2019 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

Categorized in: