राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र

  • राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र ( NCDC) को पूर्व में राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (National Institute of Communicable Diseases- NICD) के रूप में जाना जाता था। 
  • इसकी स्थापना वर्ष 1909 में हिमाचल प्रदेश के कसौली जनपद में केंद्रीय मलेरिया ब्यूरो के रूप में की गई थी।
  • NICD को वर्ष 2009 में रोगों को नियंत्रित करने के लिये राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र में बदल दिया गया था।
  • NCDC भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करता है।
  • इसका मुख्यालय दिल्ली में है।
  • इसकी आठ शाखाएँ अलवर (राजस्थान), बेंगलुरु (कर्नाटक), कोज़ीकोड (केरल), कुन्नूर (तमिलनाडु), जगदलपुर (छत्तीसगढ़), पटना (बिहार), राजमुंदरी (आंध्र प्रदेश) और वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में स्थित हैं।

कार्य

  • यह देश में रोग निगरानी के लिये नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करता है ।
  • राज्य सरकारों के साथ समन्वय में NCDC के पास रोग निगरानी, प्रकोप जाँच और प्रकोपों को रोकने एवं मुकाबला करने के लिये त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता और योग्यता है।
  • व्यक्तियों, समुदायों, मेडिकल कॉलेजों, अनुसंधान संस्थानों एवं राज्य स्वास्थ्य निदेशालयों को परामर्श व नैदानिक सेवाएँ प्रदान करता है।
  • NOTE-हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की शाखाओं की आधारशिला रखी।

Categorized in: