राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस

  • भारत में 27 फरवरी को प्रोटीन दिवस मनाया जाता है।
  • राष्ट्रीय स्तर की सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल, ‘राइट टू प्रोटीन’ ने 27 फरवरी, 2020 को भारत में पहला ‘प्रोटीन दिवस’ मनाया था।
  • इस दिवस के द्वारा प्रोटीन के पोषण संबंधी लाभों के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है।

भारत सरकार की पोषण से संबंधित कुछ प्रमुख पहलें

पोषण अभियान

  • पोषण अभियान (POSHAN – Prime Minister’s Overarching Scheme for Holistic Nutrition) को मार्च 2018 में राजस्थान के झुंझुनू में लॉन्च किया गया था।
  • इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, माताओं व बच्चो के पोषण की आवश्यकताओं को पूरा करना है।
  • इसके अतिरिक्त इसका लक्ष्य बच्चो, महिलाओं में खून की कमी (अनीमिया) को दूर करना भी है।
  • यह महिला व बाल विकास मंत्रालय का फ्लैगशिप कार्यक्रम है।
  • यह कार्यक्रम आँगन वाड़ी सेवा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मनरेगा से जुड़ा है।

राष्ट्रीय पोषण मास

  • इसका उद्देश्य प्रसवपूर्व देखभाल, स्तनपान तथा एनीमिया, तथा बालिकाओं के लिए पोषण का महत्व, स्वच्छता तथा विवाह की सही उम्र के बारे में जागरूकता फैलाना है।
  • इसका आयोजन संयुक्त रूप से नीति आयोग, महिला व बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, पेयजल व स्वच्छता मंत्रलाय, आवास व शहरी मामले मंत्रालय, अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, सूचना व प्रसारण मंत्रालय, उपभोक्ता मामले मंत्रालय, जनजातीय मामले मंत्रालय तथा आयुष मंत्रालय द्वारा द्वारा किया जाता है।

Categorized in: