एबेल पुरस्कार

  • एबेल पुरस्कार 1 जनवरी, 2002 को स्थापित किया गया था इसका उद्देश्य गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट वैज्ञानिक कार्यों को करना है।
  • नॉर्वे के राजा एबेल पुरस्कार प्रदान करते हैं और यह प्रतिवर्ष उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने गणित के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है।
  • इस पुरस्कार का नाम नील्स हेनरिक एबेल के नाम पर रखा गया है जो नॉर्वे के प्रसिद्ध गणितज्ञ थे।
  • इस पुरस्कार के तहत 7.5 मिलियन नॉर्वेजियन क्रोनर (625000 अमेरिकी डॉलर) की राशि प्रदान की जाती है। उल्लेखनीय है कि गणित के क्षेत्र में कोई नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाता है।
  • गणित का सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘फील्ड मेडल’ है जो कि 40 वर्ष तक के गणितज्ञों को प्रत्येक 4 वर्ष पर प्रदान किया जाता है।

एबेल पुरस्कार 2022

  • अमेरिकी गणितज्ञ डेनिस पार्नेल सुलिवन ने एबेल पुरस्कार 2022 जीत लिया है। 
  • उन्हें यह पुरस्कार टोपोलॉजी (topology), विशेष रूप से इसके ज्यामितीय, बीजीय और गतिशील पहलुओं में उनके योगदान के लिए मिला है।
  • टोपोलॉजी गणित का एक क्षेत्र है जो अलग-अलग रूपों की दो चीजों को समान मानता है, यदि वे एक दूसरे में विकृत हो सकते हैं।
  • टोपोलॉजी गणित का एक नया क्षेत्र है क्योंकि इसका जन्म 19वीं शताब्दी के अंत में हुआ था।

Categorized in: