नीति आयोग का नया सीईओ पूर्व आईएस ऑफिसर बीवीआर सुब्रमण्यम (BVR Subrahmanyam) को नियुक्त किया गया है| छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के IAS ऑफिसर सुब्रमण्यम पिछले साल 30 सितंबर रिटायर हुए थे| सुब्रमण्यम को आंतरिक मामलों का एक्सपर्ट माना जाता है| 

वह परमेश्वरन अय्यर की जगह लेंगे, जिन्हें तीन वर्षो के लिए विश्व बैंक का कार्यकारी निदेशक (ED) नियुक्त किया गया है|अय्यर ने 2014 में भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान, स्वच्छ भारत मिशन का नेतृत्व किया था

केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय के द्वारा जारी एक आदेश के तहत, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सुब्रमण्यम की नियुक्ति को मंजूरी दे दी| उनकी नियुक्ति दो साल के लिए की गई है|

जानिए बीवीआर सुब्रमण्यम के बारे में

छत्तीसगढ़ कैडर के वर्ष 1987 बैच के आईएएस अधिकारी, सुब्रह्मण्यम आंध्र प्रदेश के रहने वाले है और उनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है| उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से भी पढाई की है|

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पर्सनल सेक्रेटरी के रूप में भी उन्होंने कार्य किया है, इसके साथ ही वह कई प्रशासनिक पदों पर काम कर चुके हैं|

अपने पीएमओ के कार्यकाल के दौरान उन्होंने दो प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है| सुब्रह्मण्यम ने 2004-2008 और मार्च 2012-मार्च 2015 के बीच पीएमओ में काम किया था|

सुब्रमण्यम को दो साल के अनुबंध पर भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (MD) के तौर पर नियुक्त किया गया था|

मार्च 2015 में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह प्रयास से, बीवीआर सुब्रह्मण्यम को छत्तीसगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया था|  

बीवीआर सुब्रमण्यम आंतरिक मामलों के एक्सपर्ट है 

बीवीआर सुब्रमण्यम उन कुछ चुनिन्दा ऑफिसरों में माना जाता है जिन्हें जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त कर दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र के फैसले के लूप में रखा गया था|

आंतरिक मामलों के जानकार बीवीआर सुब्रमण्यम, पहले जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया था| 2018 में उन्हें जम्मू और कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था|

Categorized in: