भारतीय संसद में दो सदन है, लोकसभा एवं राजसभा | लोकसभा ( Loksabha ) निचला सदन है | भारतीय संविधान के अनुसार लोक सभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है | जिनमें 530 सदस्य राज्यों का तथा 20 सदस्य केन्द्र शासित प्रदेशों से हो सकते हैं | सदन में आंग्ल-भारतीय समुदाय का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में भारत का राष्ट्रपति यदि चाहे तो इस समुदाय के दो सदस्यों को मनोनीत कर सकता है| वर्तमान में 545 सदस्य हैं | लोक सभा का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है परन्तु इसे समय पूर्व भी भंग किया जा सकता है | इसका गठन सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों से होता है |

राज्यों के अनुसार लोकसभा सीटों की संख्या –


भारत के प्रत्येक राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश को उसकी जनसंख्या के आधार पर लोक सभा सीटें मिलती हैं | वर्तमान में यह 1991 की जनगणना के आधार पर है | अब लोक सभा के सदस्यों की संख्या वर्ष 2026 में निर्धारित की जायेगी |

क्रम संख्या राज्य का नाम लोकसभा सदस्य
1 उत्तर प्रदेश 80
2 महाराष्ट्र 48
3 पश्चिम बंगाल 42
4 बिहार 40
5 तमिलनाडु 39
6 मध्य प्रदेश 29
7 कर्नाटक 28
8 गुजरात 26
9 आंध्रप्रदेश 25
10 राजस्थान 25
11 ओड़िशा 21
12 केरल 20
13 तेलंगाना 17
14 असम 14
15 झारखंड 14
16 पंजाब 13
17 हरियाणा 10
18 छत्तीसगढ़ 11
19 जम्मू और कश्मीर 6
20 उत्तराखंड 5
21 हिमाचल प्रदेश 4
22 अरुणाचल प्रदेश 2
23 गोवा 2
24 मणिपुर 2
25 मेघालय 2
26 त्रिपुरा 2
27 मिज़ोरम 1
28 नागालैण्ड 1
29 सिक्किम 1

केन्द्र शासित प्रदेशों के अनुसार लोकसभा सीटों की संख्या –

क्रम संख्या केंद्र शासित प्रदेश का नाम लोकसभा सदस्य
1 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली 7
2 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1
3 दादरा और नगर हवेली 1
4 दमन और दीव 1
5 चंडीगढ़ 1
6 लक्षद्वीप 1
7 पुदुच्चेरी 1



Categorized in:

Tagged in:

,