आइना-ए-अकबरी

  • आइना-ए-अकबरी नामक पुस्तक मुगल शासक अकबर के प्रशासन से संबंधित है।
  • यह अकबर के दरबारी इतिहासकार अबुल फज़ल द्वारा रचित थी।
  • यह पुस्तक फ़ारसी भाषा में लिखी गई थी।
  • आइना-ए-अकबरी अबुल फज़ल द्वारा रचित ‘अकबरनामा’ का ही एक भाग है।
  • अकबरनामा के तीन भाग हैं जिसमें से तीसरे भाग को आइना-ए-अकबरी’ कहते हैं।
  • प्रथम भाग में अकबर के पूर्वजों तथा उसके आरंभिक जीवन का वर्णन है।
  • दूसरा भाग अकबर काल के घटनाक्रमों से संबंधित है।
  • आइना-ए-अकबरी में अकबर के शासनकाल से संबंधित आँकड़े तथा शासन-व्यवस्था संबंधी अन्य नियमों का वर्णन है।
  • अकबरनामा का अंग्रेज़ी अनुवाद 20वीं शताब्दी की शुरुआत में हेनरी बेवरिज द्वारा किया गया था।

Categorized in: