राष्ट्रीय युवा दिवस

  • प्रतिवर्ष 12 जनवरी को समाज सुधारक, विचारक व यूथ आइकॉन स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के महान विचारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
  • स्वामी विवेकानंद देश के युवाओं के लिए एक महान प्रेरणास्त्रोत हैं।
  • 1984 में भारत सरकार ने 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया था।
  • 1985 से प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस के अवसर पर देश भर में सेमिनार, भाषण, युवा वार्ता, योगासन, निबंध लेखन प्रतियोगिता इत्यादि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
  • खेल मंत्रालय द्वारा 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का थीम 2022 ‘सक्षम युवा – सशक्त युवा’ घोषित किया गया है।

स्वामी विवेकानंद के बारे में रोचक तथ्य

  • स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को बंगाल प्रेसीडेंसी के कलकत्ता में हुआ था।
  • उनका मूल नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था।
  • वे 19वीं शताब्दी के प्रसिद्ध संत रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे।
  • उन्हें भारत में हिन्दू धर्म के पुनर्जागरण व राष्ट्रवाद का प्रणेता माना जाता है।
  • 11 सितंबर 1893 में अमेरिका में धर्म संसद का आयोजन हुआ, जिसमें स्वामी विवेकानंद भी शामिल हुए थे। यहां उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत हिंदी में ये कहकर की कि ‘अमेरिका के भाइयों और बहनों’। उनके भाषण पर आर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ शिकागो में पूरे दो मिनट तक तालियां बजती रहीं। जो भारत के इतिहास में एक गर्व और सम्मान की घटना के तौर पर दर्ज हो गई।
  • स्वामी विवेकानंद ने 1897 में कोलकाता में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। वहीं 1898 में गंगा नदी के किनारे बेलूर में रामकृष्ण मठ की स्थापना भी की थी।
  • स्वामी विवेकानंद को उनके प्राचीन हिन्दू दर्शन के ज्ञान, अकाट्य तर्क तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समायोजन के लिए जाना जाता है।
  • स्वामी विवेकानंद का निधन 4 जुलाई, 1902 को हुआ था।

स्वामी विवेकानंद के कुछ लोकप्रिय कथन 

  • जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।
  • उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।
  • मेरा विश्वास युवा पीढ़ी, आधुनिक पीढ़ी में है। वे सिंह की भांति सभी समास्याओं से लड़ सकते हैं।
  • मेरे साहसी युवाओं, यह विश्वास रखो कि तुम ही सब कुछ हो – महान कार्य करने के लिए इस धरती पर आए हो। चाहे वज्र भी गिरे, तो भी निडर हो खड़े हो जाना और कार्य में लग जाना। साहसी बनो।
  • जब लोग तुम्हे गाली दें तो तुम उन्हें आशीर्वाद दो। सोचो, तुम्हारे झूठे दंभ को बाहर निकालकर वो तुम्हारी कितनी मदद कर रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

  • अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसम्बर, 1999 में की गयी थी।
  • इसके लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 54/120 प्रस्ताव पारित किया था।
  • पहली बार 12 अगस्त, 2000 को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया था।
  • अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस‘ प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का अर्थ है कि “सरकार युवाओं के मुद्दों और उनकी बातों पर ध्यान आकर्षित करे।”
  • International Youth Day 2021 की थीम-ट्रांसफ़ॉर्मिंग फ़ूड सिस्टम्स यूथ इनोवेशन फ़ॉर ह्यूमन एंड प्लैनेटरी हेल्थ

Categorized in: