अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी(IEA)

  • अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी एक स्वायत्त संगठन है।
  • अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी अपने 30 सदस्य देशों और 8 सहयोगी देशों के साथ वैश्विक स्तर पर विश्वसनीय, सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा सुनिश्चित करने हेतु काम करती है।
  • 1973 के तेल संकट के बाद IEA की स्थापना 1974 में हुई थी।
  • इसकी सदस्यता होने के लिए किसी देश को आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) का सदस्य होना अनिवार्य है। 
  • भारत वर्ष 2017 में अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी का एक सहयोगी सदस्य बना
  • इसका मुख्यालय फ्राँस के पेरिस में है।

IEA के मुख्य क्षेत्र हैं

  • ऊर्जा सुरक्षा
  • आर्थिक विकास
  • पर्यावरण जागरूकता
  • वैश्विक संबद्धता 

IEA द्वारा प्रकाशित की जाने वाली रिपोर्ट्स

  1. वैश्विक ऊर्जा और CO2 स्थिति रिपोर्ट
  2. विश्व ऊर्जा आउटलुक
  3. विश्व ऊर्जा सांख्यिकी
  4. विश्व ऊर्जा संतुलन
  5. ऊर्जा प्रौद्योगिकी परिप्रेक्ष्य

Categorized in: