ऑपरेशन संकल्प (Operation Sankalp)

  • भारतीय नौसेना ने 19 जून, 2019 को ओमान की खाड़ी में व्यापारी जहाजों पर हमलों के बाद क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए खाड़ी क्षेत्र में ऑपरेशन संकल्प शुरू किया था।
  • इस ऑपरेशन को होर्मुज जलडमरूमध्य से से होकर जाने वाले भारतीय जहाजों के सुरक्षित मार्ग को सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया था।
  • यह ऑपरेशन विदेश मंत्रालय, जहाजरानी मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय सहित हितधारकों के साथ मिलकर चलाया जाता है।
  • इसके तहत भारतीय नौसेना खाड़ी क्षेत्र की स्थिति(फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी ) पर लगातार नजर रखे हुए है। 
  • यह समुद्री व्यापार की सुरक्षा के साथ-साथ भारतीय व्यापारी जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस क्षेत्र में उपस्थिति बनाए हुए है।
  • वर्तमान में “ऑपरेशन संकल्प” के लिए भारतीय नौसेना का स्टेल्थ फ्रिगेट INS तलवार(F40) फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी क्षेत्र में तैनात है।

INS तलवार(F40)

  • INS तलवार(F40) भारतीय नौसेना के तलवार श्रेणी के युद्धपोतों से संबंधित प्रमुख जहाज है।
  • यह जहाज रूस में निर्मित किया गया था। 
  • यह जहाज 18 जून, 2003 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
  • इस जहाज पर कई उपकरण रूसी निर्मित हैं। 
  • भारतीय उपकरण प्रणालियों को भी इसमें शामिल किया गया है।

Categorized in: