विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO)

  • WIPO संयुक्त राष्ट्र की सबसे पुराने अभिकरणों में से एक है।
  • बौद्धिक संपदा संरक्षण का गठन वर्ष 1967 में रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और विश्व में बौद्धिक संपदा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिये किया गया था।
  • यह संगठन 1970 में लागू हुआ।
  • वर्तमान में इसके तहत 26 अंतर्राष्ट्रीय संधियाँ आती हैं और 191 देश इसके सदस्य हैं।
  • WIPO का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में है।
  • प्रत्येक वर्ष 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है।
  • भारत 1975 में WIPO का सदस्य बना था।

भारत निम्नलिखित WIPO प्रशासित अंतर्राष्ट्रीय संधियों का भी सदस्य है-

  1. मारकेश संधि
  2. ओलंपिक प्रतीक के संरक्षण पर नैरोबी संधि
  3. इंटीग्रेटेड सर्किट के संबंध में बौद्धिक संपदा पर वाशिंगटन संधि
  4. पेटेंट सहयोग संधि
  5. साहित्य और कलात्मक कार्यों के संरक्षण के लिए बर्न कन्वेंशन
  6. औद्योगिक संपत्ति के संरक्षण के लिए पेरिस सम्मेलन

Categorized in: