वोस्तोक युद्धाभ्यास-2022

  • बहुस्तरीय सामरिक और कमान युद्धाभ्यास वोस्तोक-2022, 01 सितम्बर, 2022 को रूस के पूर्वी सैन्य डिस्ट्रिक्ट के प्रशिक्षण संस्थान में शुरू हुआ। 
  • यह युद्धाभ्यास 01-07 सितंबर, 2022 तक चलेगा।
  • इसका उद्देश्य दोनों प्रतिभागी सैन्य दलों तथा पर्यवेक्षकों के बीच आदान-प्रदान और समन्वय स्थापित करना है। 
  • भारतीय सैन्य दल में 7/8 गोरखा राइफल्स के सैनिक शामिल हैं।
  • भारतीय दल अभ्यास-स्थल पर अगले सात दिनों से अधिक समय तक संयुक्त अभ्यास करेगा।
  • इस अभ्यास में संयुक्त मैदानी प्रशिक्षण अभ्यास, मुठभेड़ की प्रक्रिया पर चर्चा और हथियार चलाने का अभ्यास शामिल है। 
  • भारतीय सैन्य दल व्यावहारिक पक्षों को साझा करेगा तथा सैन्य, प्रक्रियाओं और व्यवहारों का अभ्यास करेगा, जिनमें नई प्रौद्योगिकियों को सम्मिलित किया गया है।
  • यह सामरिक गतिविधि 50 हज़ार सैनिकों, युद्ध से जुड़े पाँच हज़ार साजो-सामान व सैन्य उपकरण, 140 विमान, 60 युद्धपोत तथा अन्य जहाजों के साथ होगी।
  • इस सैन्य अभ्यास में भारत के अलावा चीन, लाओस, मंगोलिया, निकारागुआ, सीरिया और पूर्व सोवियत संघ के कई देश हिस्सा ले रहे हैं।

Categorized in: