खाद (Manure)

  • जल के अतिरिक्त वह सब पदार्थ जो भूमि में मिलाए जाने पर उसकी उर्वरकता में सुधार करते हैं, खाद कहलाते हैं |

खादों का वर्गीकरण (Classification of Manures)


जैविक (कार्बनिक जीवांश या पूर्ण खाद)

  • भारी कार्बनिक खाद(Bulky organics) – आयतन एवं वजन में भारी लेकिन तत्व % कम |
  1. गोबर की खाद
  2. कंपोस्ट
  3. हरी खाद (सनई, ढेंचा, उड़द, मूंग, लोबिया एवं सैची)
  4. मानव विष्ठा
  5. चिड़ियों की बीट आदि
  6. अपवक

  7. मैली की खाद
  8. गंदे नालों की खाद आदि |
  • हल्की कार्बनिक खाद(Light Organics) – (वजन/आयतन में कम लेकिन तत्वों की प्रतिशत मात्रा अधिक)
  1. खलियाँ
  2. हड्डी का चूरा
  3. सूखा रुधिर
  4. मछली की खाद आदि |
  • अजैविक (अकार्बनिक, विशिष्ट, अपूर्ण खाद, उर्वरक/रासायनिक आदि|)


नाइट्रोजन युक्त उर्वरक (Nitrogenous fertilizer)

  • अमोनियम उर्वरक – अमोनियम सल्फेट, अमोनियम क्लोराइड, अमोनिया द्रव, अमोनिया गैस |
  • नाइट्रेट उर्वरक – कैल्शियम नाइट्रेट, सोडियम नाइट्रेट |
  • नाइट्रेट एवं अमोनियम उर्वरक – अमोनियम सल्फेट नाइट्रेट, अमोनियम नाइट्रेट, कैल्शियम अमोनियम नाइट्रेट (केन) |
  • अमाइड उर्वरक – यूरिया, बाइयूरेट, कैल्शियम साइनेमाइट |

फास्फोरस युक्त उर्वरक (Phosphorous fertilizer)

  • जल में घुलनशील -सुपर फॉस्फेट (एकल), सुपर फॉस्फेट (डबल), सुपर फॉस्फेट (ट्रिपल) |
  • साइट्रिक अम्ल में घुलनशील – डाइकैल्शियम फॉस्फेट, हाइपर फॉस्फेट, रॉक फॉस्फेट |

पोटाशिक उर्वरक (Potash fertilizer)

  • पोटेशियम नाइट्रेट, काइनाइट पोटेशियम सल्फेट, पोटेशियम क्लोराइड(म्यूरेट ऑफ पोटाश) आदि |
  • योगिक उर्वरक – डाइअमोनियम फॉस्फेट, एन. पी. के. मिश्रण के विभिन्न ग्रेड-सुफला, नाइट्रोफोस, अमोफोस, इफ्को ग्रेड नं.1, इफ्को ग्रेड नं.2 आदि |




Categorized in: